Akshaya Tritiya 2025 Date Time: अक्षय तृतीया का त्यौहर देशभर में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के शुल्क पक्ष की तृतीय तिथि को मनाया जाता है। अक्षय तृतीय का त्यौहार को अखा तीज के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सोने की खरीदारी करना या नया घर, गाड़ी लेना भी शुभ माना जाता है। साल 2025 में अक्षय तृतीया अप्रैल में मनाई जाएगी।

इस दिन मनाया जाएगा अक्षय तृतीया का त्यौहार (Akshaya Tritiya 2025 Time)
अक्षय तृतीया का त्यौहार 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5:31 बजे से शुरू होकर 30 अप्रैल को दोपहर 2:12 बजे तक रहेगी। इस दिन पर उदय तिथि के अनुसार 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाना सही होगा। सोना या अन्य कीमती सामानों की खरीदारी करने के लिए 29 अप्रैल शाम 5:30 बजे से 30 अप्रैल की दोपहर 3:42 बजे तक आप खरीदारी कर सकते हैं। मुख्य रूप से 30 अप्रैल को सुबह से 7 बजे से 3:42 बजे तक आप सोने या फिर किसी कीमती सामान की खरीदारी कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया पर इन सामानों की खरीदारी करना होता है शुभ (Akshaya Tritiya 2025 Kab Hai)
अक्षय तृतीया पर पीतल और कांसे का सामान आप खरीद सकते हैं। इसके अलावा सोने-चांदी के गहने या सिक्के की खरीदारी को बेहद शुभ माना जाता है। घर, जमीन, नई गाड़ी की खरीदारी करना भी इस दिन पर बहुत शुभ होता है। वहीं, इस दिन पर एल्यूमिनियम का सामान, स्टील का सामान इस दिन खरीदने से बचना चाहिए और इस दिन पर लोन लेने से भी आपको बचना चाहिए।
सोने की खरीदारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोने की खरीदारी करते समय सोने के वजन का खास ध्यान रखें। वजन में थोड़ा सा भी कम या ज्यादा होता है तो इससे कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है। इससे ज्वैलर का तो मुनाफा होगा लेकिन आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ जाएगा।
सोने के जेवर की खरीदारी करते समय यह जरूर चेक कर लें कि उसपर हॉलमार्क हो। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा हॉलमार्किंग अनिवार्य है। खरीदारी के समय ज्वैलरी पर BIS हॉलमार्क और ज्वैलर आईडेंटिफिकेशन मार्क देखना जरूरी है। बीआईएस मार्क के अनुसार बनाई गई ज्वैलरी सोने की शुद्धता की जानकारी देती है। इसके अलावा ज्वैलरी आईडेंटिफिकेशन मार्क ज्वैलर की पहचान का नंबर होता है यानी जिस भी दुकान से आपने सोना खरीदा है वह उसका कोड होता है।
जेवरों की खरीदारी के समय ज्वैलरी पर लगने वाले मेकिंग चार्जेस भी जोड़े जाते हैं। इसलिए जेवर लेने से पहले मेकिंग चार्ज के बारे में जरूर पूछ लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
