Akshaya Tritiya 2024: भारत में अक्षय तृतीया के पर्व पर लोग गोल्ड और सिल्वर खरीदना शुभ मानते हैं। अगर आप भी आज सोना खरीदना चाहते हैं लेकिन आपके पास मार्केट जाने का समय नहीं है तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी से घर बैठे भी सोना-चांदी खरीद सकते हैं।
इसके लिए कई सारी कंपनियां तरह-तरह के ऑफर्स भी दे रही हैं। चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

Swiggy दे रही है यह स्पेशल ऑफर
आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के मौके पर स्विगी इंस्टामार्ट अपने ग्राहकों एक जबरदस्त ऑफर दे रही हैं। इसमें स्विगी सोने और चांदी के सिक्कों की होम डिलिवरी करेगा।
इसके लिए कंपनी ने Malabar Gold & Diamonds और मुथूट एक्ज़िम Muthoot Exim के साथ साझेदारी की है। आप आसानी से घर बैठे सिर्फ 10 मिनट में सोने के सिक्के की डिलीवरी अपने घर पर पा सकते हैं।
Zepto देगा अक्षय तृतीया पर यह शानदार ऑफर
Zepto ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आया है। आज आप अक्षय तृतीया के मौके पर सोने-चांदी के गहने की होम डिलवरी पा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने Nek Jewellery के साथ पार्टनरशिप की है।
Blinkit भी दे रहा है खास ऑफर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Blinkit की पेरेंट कंपनी Zomato हो। Blinkit आज अक्षय तृतीया के अवसर पर लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑफर लेकर आया है।
Blinkit के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक पोस्ट शेयर करके यह जानकारी दी की अक्षय तृतीया के अवसर पर वह अपने यूजर्स को 10 मिनट में सर्टिफाइड गोल्ड और सिल्वर के सिक्के, ताजे फूल, पूजा की जरूरतें और भी काफी कुछ डिलीवर करेंगे।
Big Basket का यह है खास ऑफर
Big Basket की मदद से अब यूजर्स आसानी से अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीद पाएंगे। कंपनी अपने यूजर्स को सोने-चांदी के सिक्के ऑर्डर करने पर 10 मिनट के अंदर होम डिलीवरी दे रही है।
इसके लिए कंपनी ने Tanishq और MMTC-PAMP के साथ पार्टनरशिप किया है। इस कंपनी की मदद से यूजर बेहद आसानी से सोने-चांदी के प्रोडक्ट ऑर्डर कर पाएंगे।
यह प्लेटफॉर्म लक्ष्मी आकृति वाले सोने के सिक्कों से लेकर बरगद के पेड़ की चांदी की छड़ों तक सब कुछ पेश कर रहा है। आप एमएमटीसी-पीएएमपी लक्ष्मी गणेश (999.9 शुद्धता) चांदी का सिक्का, 10 ग्राम खरीद सकते हैं; एमएमटीसी-पीएएमपी बरगद का पेड़ (999.9 शुद्धता) सिल्वर बार, 10 ग्राम; तनिष्क 22 कैरेट सोने का सिक्का, 1 ग्राम; और अक्षय तृतीया के अवसर को चिह्नित करने के लिए तनिष्क 22 कैरेट सोने का सिक्का, लक्ष्मी मोटिफ के साथ, 1 ग्राम।
आपको बता दें कि इन कंपनियों के अलावा भी कई सारी कंपनियां बहुत तगड़े ऑफर्स दे कर लोगों को अक्षय तृतीया के मौके पर अपने ब्रांड्स की तरफ आकर्षित कर रही हैं।
फेमस ज्वैलरी ब्रांड कल्याण ज्वैलर्स द्वारा कैंडेरे में डायमंंड ज्वेलरी पर 20% की छूट दे रहा है। इसके अलावा फेमस ज्वैलरी ब्रांड मालाबार गोल्ड अक्षय तृतीया पर अपने ग्राहकों को गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी का भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।
इन ब्रांड्स के अलावा भी कई सारे ब्रांड्स अक्षय तृतीया पर गोल्ड-सिल्वर की खरीद पर शानदार डिस्काउंट और ऑफर्स दे रहे हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
