Akshaya Tritiya 2024: आज 10 मई को देश भर में अक्षय तृतीया के शुभ त्योहार को मनाया जा रहा है. इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होता है. मान्यता है कि शुभ दिन पर सोना खरीदने से आर्थिक दिक्कतें खत्म हो जाती हैं. चुंकि सोने में इन दिनों तूफानी तेजी है. ऐसे में सीधे तौर पर सीधा सोना खरीदने से बेहतर है कि इसमें निवेश के अन्य ऑप्शन की भी बात की जाए. सोने में निवेश के लिए कई ऑप्शन हैं, जिसके जरिए कम पैसे में सुरझित निवेश किया जा सकता है...
सोने के गहने खरीदें
भारतीय संस्कृति में सोने के आभूषण पहनना है. अक्षय तृतीया की शुभ घड़ी में सोने का खरीदने का प्लान है तो ज्वैलरी अच्छा ऑप्शन हो सकता है. क्योंकि ये केवल एक निवेश नहीं होता है इससे भावनाएं भी जुड़ी होता है. हालांकि, सोने के गहने खरीदते समय शुद्धता, मेकिंग चार्ज, प्योरिटी और रिसेल वैल्यू का जरूर ध्यान रखें. गहनों के अलावा सोने के सिक्के और सिल्लियां भी ले सकते हैं.
गोल्ड ETFs
गोल्ड ETFs यानी गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स से है, जोकि फिजिकल गोल्ड के यूनिट्स को दर्शाता है. आमतौर पर एक गोल्ड ETFs एक ग्राम सोने को दर्शाता है. इसमें खरीदार को स्टॉक एक्सचेंज पर खरीद और बिक्री का मौका मिलता है.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड यानी SGB को सरकार जारी करती है. इसे फिजिकल गोल्ड के विकल्प के तौर देखा जाता है. गोल्ड बॉन्ड में फिक्स ब्याज दर मिलता है. इसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म जारी किया जाता है. गोल्ड बॉन्ड में 8 साल की अवधि के लिए आती है. टैक्स छूट भी मिलती है.
डिजिटल गोल्ड
निवेश के तौर पर डिजिटल गोल्ड को लेकर क्रेज बढ़ा है. ये ऑनलाइन सोना खरीदने का एक तरीका है. निवेशक गोल्ड ETFs, गोल्ड सेविंग फंड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदारी कर सकते हैं. डिजिटल गोल्ड में मिनिमम 1 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है. मार्केट में भाव को देखते हुए आप जब खरीद-बिक्री कर सकते हैं.
गोल्ड म्यूचुअल फंड
गोल्ड म्यूचुअल फंड भी सोने में निवेश का एक जरिया हो सकता है. क्योंकि गोल्ड MF, ETFs और गोल्ड माइनिंग कंपनियों में निवेश करते हैं. गोल्ड म्यूचुअल फंड सीधे भौतिक सोने में निवेश नहीं करते हैं, लेकिन उसी स्थिति को अप्रत्यक्ष रूप से लेते हैं. गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड निवेश प्रोडक्ट है जो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (Gold ETF) में निवेश करते हैं और उनका नेट एसेट वैल्यू (NAV) ETFs के प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है.

अक्षय तृतीया पर कब खरीदें सोना?
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. शास्त्रों की मानें तो इसी दिन भगवान विष्णु के परशुराम अवतार का जन्म हुआ था. इसी दिन युधिष्ठिर को श्रीकृष्ण जी ने अक्षय पात्र दिया था, जिसमें कभी भी भोजन समाप्त न होता था. अक्षय तृतीया के दिन दान करने से अक्षय पुण्य मिलता है.
अक्षय तृतीया के दिन सोने ने दिया झटका
सोने की कीमतों में अक्षय तृतीया के दिन तेजी देखने को मिल रही. वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया है. MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब 500 रुपए की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है. 10 ग्राम सोने का भाव 72100 रुपए के पार निकल गया है. जबकि ऑल टाइम हाई 73958 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है. MCX पर सिल्वर का 5 जुलाई का कॉन्ट्रैक्ट करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ 85076 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है.
ग्लोबल मार्केट में भी चमका सोना
घरेलू बाजारों के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है. अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डाटा के चलते कॉमैक्स पर सोने का भाव चढ़ गया है. सुबह कॉमैक्स पर सोने 2,335.04 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा. दरअसल, बुलियन मार्केट में अमेरिकी जॉब डेटा से जोश देखने को मिल रहा. कमजोर आंकड़ों से जून पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं.
More From GoodReturns

एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा

Cube Highways Trust InvIT: क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए? जानें फायदे और रिस्क

GIFT City क्या है? NRIs के लिए Dollar Investment का आसान तरीका | Benefits, Process & Risks

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications