Akshaya Tritiya 2024: भारत में आज अक्षय तृतीया पर कई लोग सोना-चांदी खरीदना पसंद करते हैं। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
आप अगर भी सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा ठहर जाइए क्योंकि कई लोग सोने की शुद्धता नहीं चेक कर पाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इसकी शुद्धता कैसे चेक करें। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

6 डिजिट का HUID नंबर है जरूरी
आपको बता दें कि सरकार ने 16 जून 2021 से ही देश में बिकने वाले सभी ज्वेलरी पर हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया था।
इसके साथ ही 1 अप्रैल 2023 से गोल्ड ज्वेलरी पर बिना 6 डिजिट के हॉलमार्क के गहने की बिक्री पर रोक लग चुकी है।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आखिर यह हॉलमार्क क्या है तो आप उदाहरण से भी इसे समझ सकते हैं। जैसे हमारे देश में हर व्यक्ति का अलग आधार नंबर है, उसी तरह हर गहने का अलग HUID((हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन डिज़िट) नंबर होता है।
इस नंबर को यदि आप बीआईएस के ऐप या वेबसाइट पर डालेंगे तो उस गहने की पूरी डिटेल्स आके सामने आ जाएगी। इसका मतलब है कि आप उस गहने का वजन, कैरेट की जानकारी, इसे कब और किसने बनाया यह भी पता चल सकता है।
आपको बता दें कि कोई भी ज्वैलर्स बिना हालमार्क के सोने नहीं बेच सकता है और सोने की शुद्धता का पता लगाने के लिए हालमार्क को सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।
सिर्फ यही नहीं, सोने की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने पूरे देश में हॉलमार्किंग सेंटर भी खुलवा दिए हैं।
हालांकि, ये सेंटर अभी देश के सभी हिस्से को कवर नहीं करते हैं और ऐसे भी कुछ क्षत्र हैं जहां पर ये सेंटर नहीं हैं, वहां भी इन्हें खुलवाए जा रहे हैं।
बीआईएस लोगो को करें चेक
सोने पर हॉलमार्क चेक करने के लिए आप सोने पर बीआईएस लोगो (BIS Logo) को चेक करें क्योंकि सोने पर हॉलमार्क के लिए बीआईएस जिम्मेदार है।
इस Logo में सोने के कैरेट दर्ज होता है। इसकी मदद से आप यह चेक कर सकते हैं कि सोना जो आप खरीद रहे हैं वह कौन से कैरेट का है यानी वह 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K में से कैन सा है।
24 कैरेट होता है सबसे शुद्ध
24 कैरेट गोल्ड को सबसे ज्यादा शुद्ध माना जाता है। इसमें 99.9 फीसदी तक सोने का अंश होता है लेकिन अब अगर आपके मन में आ रहा है कि इतना नरम धातु होने पर इसकी ज्वैलरी कैसे मनाई जाएगी तो आपको बता दें कि ज्वैलरी बनाते समय इसमें अन्य धातुओं का भी इस्तेमाल होता है इसलिए 24 कैरेट गोल्ड की भी ज्वैलरी बन जाती है।
सोने की शुद्धता को आप इन तरीकों से आसानी से परख सकते हैं और सोने के नाम पर लोगों के साथ ठगी से भी बच सकते हैं।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications