Gold Price Today: बुलियन मार्केट में बुधवार को सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के भाव सपाट हैं. वायदा बाजार में सुस्ती की वजह ग्लोबल संकेत हैं. क्योंकि कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी में सुस्ती दर्ज की जा रही है. दरअसल, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है. बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपना निर्णय जारी करेगा. इसका सीधा असर बुलियन समेत अन्य बाजारों पर भी होगा. फिलहाल, महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगा।

MCX पर क्या है गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने का दाम 71200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स सोना 52 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर चांदी का भाव
वहीं एमसीएक्स पर चांदी 83,012 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स चांदी 134 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 9:50 मिनट तक 2,318.63 डॉलर रही है। इसमें 3.57 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.15 परसेंट के आस पास की तेजी थी। इस समय तक सोने की कीमत सपाट थी और इनमें थोड़ी बहुत तेजी देखने को मिल रही है।
International स्तर पर सिल्वर प्राइस
इस समय अंतर राष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव यह 9:50 मिनट तक 27.4 डॉलर रही है। इसमें 0.15 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.56 परसेंट के आस पास की तेजी थी।
सर्राफ़ा बाजार में सोने के दाम
आज यानी बुधवार 8 मई को इंदौर सराफा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम 72313 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं अगर 22 कैरट गोल्ड की बात करें तो इसके दाम 66239 रुपए प्रति 10 ग्राम है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पिछले एक महीने से सोने और चांदी के दाम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, सोने में निवेश करने वालों के लिए काफी ज्यादा चिंता का विषय बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल और इराक युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। इस समय निवेशक गोल्ड में इन्वेस्ट करने से पहले विश्व के गोल्ड बाजार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि गोल्ड अपने आप में एक किमती धातु है।
IBJA के अनुसार गोल्ड का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोने का दाम 71725 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 71668 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह आज गोल्ड 57 रुपए प्रति दस ग्राम गिरावट के साथ खुला है।
वहीं आज सुबह चांदी का दाम 81663 रुपए के स्तर पर खुला था। वहीं पिछले कारोबारी दिवस पर 81661 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस तरह आज चांदी मामूली सी तेजी के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
