नई दिल्ली, जुलाई 22। भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री को जल्द ही एक नया एयरलाइन मिलने वाला है। अगस्त से राकेश झुनझुनवाला की नई एयरलाइन कंपनी अकासा की फ्लाइट उड़ान भरेगी। अकासा एयरलाइन के टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। आकासा एयरलाइन ने खुद इसकी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया की 7 अगस्त को अकासा 'एयर बोइंग 737 मैक्स' विमान के साथ मुंबई-अहमदाबाद रूट पर पहली कमर्शियल उड़ान शुरू करेगी। हाल ही में कंपनी ने फ्लीट की ड्रेस भी सोशल मीडिया पर साझा की थी।
टिकटो की बिक्री शुरू
कंपनी ने बताया की अकासा एयरलाइंस की उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। ग्राहक सप्ताह में ऑपरेट होने वाली 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। पहली फ्लाइट मुंबई-अहमदाबाद रुप पर ऑपरेट होगी। 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर अकासा एयरलाइंस की उड़ान शुरू होगी।
धिरे-धिरे बढ़ेगा अकासा का नेटवर्क
कंपनी फिलहाल दो 737 मैक्स बोइंग विमानों के साथ कमर्शियल फ्लाइट शुरू करेगी। बोइंग कंपनी ने अकासा को अभी एक मैक्स विमान की डिलीवरी की है और दूसरे की डिलीवरी इस महीने के अंत तक हो जाएगी। अकासा एयर के को-फाउंडर और सीईओ प्रवीण अय्यर ने बताया कि "आकासा मुंबई और अहमदाबाद के बीच उड़ानों के साथ सफर शुरू करेगी, बोइंग 737 मैक्स विमान की डिलीवरी हुई हैं और भी विमान डिलिवर होंगे।" उन्होंने कहा, "अकासा अपने नेटवर्क को फेज वाइज बढ़ायेगा। धिरे-धिरे हम अधिक शहरों को कनेक्ट करेंगे।
कैसे होगी बुकिंग
कंपनी ने बताया कि यात्री अकासा के आधिकारिक वेबसाइट akasaair.com पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए कंपनी ने अकासा एप्लिकेशन भी लांच किया है, ग्राहक Google Play Store से एप्लिकेशन डाउनलोड करके टिकट बुक कर सकते हैं। कंपनी को नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले महीने ही ऑपरेट करने का प्रमाणपत्र दिया था। कंपनी ने एयरलाइन के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अकासा एयरलाइन इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली कम सबसे लागत वाली एयरलाइंस कंपनी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
