नई दिल्ली, अगस्त 14। भारत के नंबर 1 शेयर बाजार निवेशक, जिन्हें बिग बुल कहा जाता था, राकेश झुनझुनवाला का आज सुबह मुंबई में देहांत हो गया। एक हफ्ते पहले ही उनकी एयरलाइन अकासा की पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी थी। अकासा एयर ने भारतीय आसमान में बीते रविवार को उड़ान भरी थी। झुनझुनवाला अपनी एयरलाइन की फ्लाइटों को एक हफ्ते भी उड़ते नहीं देख पाए। अकासा एयर की पहली फ्लाइट ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर भरी थी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने एमओएस जनरल विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) के साथ किया था।
22 जुलाई को बुकिंग की शुरुआत
22 जुलाई को, भारत की लेटेस्ट एयरलाइन अकासा एयर ने अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि में शुरुआती नेटवर्क के साथ अपनी पहली कमर्शियल उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू की थी। अकासा एयर, जिसका एयरलाइन कोड क्यूपी है, ने 7 अगस्त, 2022 से मुंबई और अहमदाबाद के बीच 28 साप्ताहिक उड़ानों की पेशकश करके अपना परिचालन शुरू किया।
28 साप्ताहिक उड़ानों की शुरुआत
13 अगस्त से, एयरलाइन ने बेंगलुरु और कोच्चि के बीच अतिरिक्त 28 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया। सभी के लिए टिकटों की बिक्री पिछले महीने से ही शुरू हो गयी थी। जुलाई में ही राकेश झुनझुनवाला-समर्थित एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियामक महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) प्राप्त किया था।
एओसी होता है जरूरी
एओसी का मिलना डीजीसीए द्वारा निर्धारित एक व्यापक और कठोर प्रोसेस का अंतिम चरण होता है और एयरलाइन को चलाने के लिए सभी नियामक और अनुपालन आवश्यकताओं को संतोषजनक ढंग से पूरा करने का प्रतीक है।
बोइंग 737 मैक्स विमान
एयरलाइन ने अपना पहला बोइंग 737 मैक्स विमान प्राप्त करने के बाद, 7 अगस्त 2022 से मुंबई से अहमदाबाद के लिए अपनी पहली उड़ान सेवा शुरू करके, अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अकासा एयर के सीईओ विनय दुबे ने कहा था कि अकासा का लक्ष्य 2022 के अंत तक 18 विमान और प्रति वर्ष लगभग 12-14 विमान जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा था कि अकासा एयर के पास 5 वर्षों में लगभग 72 विमान होंगे। दुबे ने कहा था कि एयरलाइन की शुरुआत मेट्रो शहरों से होगी और बाद में यह टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए सेवाएं शुरू करेगी। साथ ही साथ पूरे भारत के प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें संचालित होंगी।
कितनी थी संपत्ति
राकेश झुनझुनवाला ने केवल 5000 रुपये से करीब 43.39 हजार करोड़ रुपये तक की दौलत हासिल करने का सफर तय किया था। राकेश झुनझुनवाला की उम्र 62 साल थी। 1985 में मुंबई के शेयर बाजार में कदम रखने वाले राकेश झुनझुनवाला अपने पिता से प्रेरणा लेकर वहां आए थे। जब उन्होंने स्टॉक मार्केट में पैसे लगाने का मन बनाया, तो पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके अलावा यह सलाह दी कि इसके लिए वो अपने किसी दोस्त से पैसे भी न लें। झुनझुनवाला से उस समय उनके पिता ने कहा था कि अगर तुम शेयर बाजार में उतरना चाहते हो, तो इसके लिए पैसा खुद की मेहनत से कमाओ। जुलाई 2021 में, राकेश झुनझुनवाला ने अकासा एयर में 40% हिस्सेदारी के लिए 3.5 करोड़ डॉलर का निवेश किया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications