Akasa Air: इन दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 का कार्यक्रम चल रहा है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और गंगा मईया डुबकी लगा रहे हैं।
महाकुंभ मेले में पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है जिस वजह से ट्रेन और फ्लाइट्स में काफी ज्यादा भिड़भाड़ चल रही है। वहीं अकासा एयरलाइन ने महाकुंभ मेले को देखते हुए, श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है। अब अकासा एयर रोजाना प्रयागराज जाने के लिए फ्लाइट्स शुरू कर रही है।

सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने एयरलाइन के अकासा एयरलाइन के ऑफिसियल स्टेटमेंट में बताया गया, कि महाकुंभ सनातन और दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले में से एक है और इसमें करोड़ों की संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते है। अकासा तीर्थयात्रियों के दर्जे को समझती है। वहीं उन्होंने कहा हम तीर्थयात्रियों के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे हैं ताकि श्रद्धालु अच्छे से महाकुंभ में पहुंचे।
प्रयागराज में ये गैदरिंग स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देती है। ये अतिरिक्त उड़ानें इस वृद्धि को और स्पीड मुहैया करेगी, हम यात्रियों की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं और आशा करते हैं कि वे अकासा के अनुभव का आनंद लेंगे
उड़ानों से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला
इन उड़ानों की शुरुआत से न केवल श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी बल्कि प्रयागराज की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ होगा। महाकुंभ के लिए अधिक संख्या में आगंतुकों के आने से क्षेत्र में व्यवसाय में वृद्धि होने की संभावना है। अतिरिक्त उड़ानें इस व्यस्त समय के दौरान एक विश्वसनीय यात्रा विकल्प प्रदान करती हैं।
अकासा एयर की पहल प्रयागराज की यात्रा करने वाले लोगों की बड़ी संख्या के कारण परिवहन की उच्च मांग को पूरा करती है। ट्रेनों और अन्य उड़ानों के विकल्प की पेशकश करके अकासा एयर भीड़भाड़ को कम करने में मदद करता है और महाकुंभ में भाग लेने वालों के लिए एक अच्छी यात्रा प्रदान करता है।
एयरलाइन द्वारा इन उड़ानों को शुरू करने का निर्णय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समर्थन करने और पूरे भारत में किफायती यात्रा समाधान प्रदान करने की उसकी मजबूती को दर्शाता है। महाकुंभ के लिए लाखों लोग एकत्रित होते हैं, ऐसे में आकाश एयर देश के अलग-अलग हिस्सों से लोगों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रेलवे ने भी शुरू की स्पेशल ट्रेनें
एयरलाइन के साथ भारतीय रेलवे भी हर संभव मदद मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जिले में कुंभ मेले में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेनें छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार सहित भारत के अलग-अलग हिस्सों से कनेक्टिविटी तय करती हैं। चलिए आपको बताते हैं उत्तर रेलवे ने प्रयागराज जिले में कुंभ मेले के शुरू होने से पहले ये स्पेशल ट्रेन शुरू की हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications