Ajax Engineering IPO: अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ 10 फरवरी से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 12 फरवरी को बंद होगा। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने अपने दो फंडों के माध्यम से अजाक्स इंजीनियरिंग में 212 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह निवेश आईपीओ के लिए सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले किया गया है।
5 फरवरी को प्रमोटर जैकब हैनसेन फैमिली ट्रस्ट और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के बीच एक शेयर खरीद समझौता किया गया था। आइए इस आईपीओके बारे में आपको जीएमपी से लेकर बाकि की डिटेल्स भी बताते हैं।

अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी
अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी लगभग 49 रुपये है, जो आईपीओ मूल्य से 7.31% प्रीमियम है। इस आईपीओ की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹675 है।
इतना है आईपीओ का प्राइस बैंड
इस आईपीओ का प्राइस बैंड 599-629 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आप 14467 रुपये की राशि वाले 23 शेयरों के न्यूनतम लॉट के लिए अजाक्स इंजीनियरिंग मेनलाइन आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं ।
आईपीओ के बारे में डिटेल्स
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड , जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड , नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड , अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और लिंक इंटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। जुलाई 1992 में शुरू हुई अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड मूल्य श्रृंखला में कंक्रीट उपकरणों और सर्विसेस काा निर्माण करती है।
साल 2024 तक, अजाक्स इंजीनियरिंग लिमिटेड की कर्नाटक में चार सुविधाएं हैं, जो ओबाडेनहल्ली, गौरीबिदनूर और बशेट्टीहल्ली में स्थित हैं, जिनमें से प्रत्येक अलग-अलग उत्पादों, विशेष रूप से ओबाडेनहल्ली सुविधा में विशेषज्ञता रखती है।
आईपीओ खुलने से पहले, कंपनी ने अपर प्राइस बैंड पर लगभग 60.3 लाख शेयर आवंटित करके एंकर निवेशकों से 379 करोड़ रुपये जुटाए। सुबह 11.10 बजे तक यह इश्यू 7 प्रतिशत बुक हुआ है। रिटेल कैटेगरी 11 प्रतिशत और एनआईआई कैटेगरी 7 प्रतिशत सब्सक्राइब हुई है।
अजाक्स इंजीनियरिंग आईपीओ पूरी तरह से 2.01 करोड़ शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल पर आधारित है। प्राइस बैंड के अपर एन्ड पर आईपीओ का साइज 1269 करोड़ रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications