
Lottery Winner : कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आपने गुस्से में कोई फैसला लिया हो और बजाय उसमें नुकसान होने के आपको फायदा हो गया हो? ऐसा होना बहुत मुश्किल है, क्योंकि आम तौर पर गुस्से में लोग गलत फैसला कर देते हैं। पर एक महिला की किस्मत उसके गुस्से के कारण बदल गयी। वो एक घटना के चलते पूरे 30 करोड़ रु जीत गयी। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
पति से हो गयी बहस
ये घटना घटी है अमेरिका के मिशीगन के एक दंपति के साथ। दरअसल उनके घर का कुछ सामान बाजार से आना था। पर दोनों ही व्यस्त थे। एक दूसरे से सामान लाने को कहने पर उनमें बहस हो गयी। आखिर में पत्नी ने मार्केट जाने का फैसला किया। या कहा जाए कि उसे मजबूरन बाजार जाना पड़ा। पर कुछ ऐसा हुआ कि पत्नी मार्केट से वापस अमीर बन कर लौटी।
कैसे जीती 30 करोड़ रु
पत्नी और पति में बाजार से सामान लाने को लेकर जम कर बहस हुई। इसके बाद 49 वर्षीय पत्नी बाजार गयी। उसे मार्केट से चिकन आदि लाना था। तब ही उसकी नजर लॉटरी पर पड़ी और उसने लॉटरी का टिकट खरीद लिया। महिला टिकट लेकर घर आ गयी और घर पर ही लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया। इसी लॉटरी में महिला ने 30 करोड़ रु का जैकपॉट जीत लिया।
नहीं रहा खुशी का ठिकाना
महिला ने लॉटरी जीत ली थी और वो भी पूरे 30 करोड़ रु की। इतनी मोटी जीतकर पति-पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमेरिका के मिशीगन के इस दंपति ने अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया है।
किस लॉटरी में जीता पैसा
उन्होंने मिशीगन वीआईपी मिलियंस लॉटरी में जैकपॉट जीता है। महिला के मुताबिक जिस दिन वे यह इनाम जीते हैं वो 'थैंक्सगिविंग' से एक दिन पहले वाला दिन था। उनके बीच हुई एक बहस के बावजूद महिला ने मार्केट जाने का फैसला किया। वहां उसने सामान के साथ लॉटरी का एक टिकट भी खरीदा। घर आकर टिकट को स्क्रैच किया तो पाया कि वे तगड़ा इनाम जीती हैं।
बदल गयी किस्मत
महिला को इतनी खुशी हुई कि वे इनामी राशि चेक करना भूल गयीं। फिर उन्होंने लॉटरी ऐप पर टिकट को स्कैन किया। पहले कन्फर्म किया कि वे वाकई में लॉटरी जीती हैं। इसके बाद इनामी राशि देखी तो वे हैरान रह गयीं। उनका जैकपॉट का इनाम 30 करोड़ रु से ज्यादा का था। इस इनाम को देख कर महिला कांप गयी और उनकी सांस फूलने लगी। घर वाल डर गये कि कहीं ये दिल का दौरा तो नहीं। पर ये इनामी राशि की खुशी थी। महिला के मुताबिक अच्छा हुआ कि उनके पति बाजार से सामान लेने नहीं गए। वरना शायद ये लोग इतना भारी इनाम नहीं जीत पाते।
यूएई में भारतीय ने जीते करोड़ों रु
इस बीच हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले एक 31 वर्षीय भारतीय ड्राइवर ने एक लॉटरी में 15 मिलियन दिरहम जीते हैं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 33,81,25,350 रुपये होती है। इस व्यक्ति ने ये इनाम अमीरात ड्रॉ के लेटेस्ट राउंड में जीता है। इतनी बड़ी रकम एक साथ जीतने से इस व्यक्ति की किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications