नई दिल्ली, अगस्त 24। किस्मत का ताला खुल जाए तो मिनटों में कोई भी अमीर बन सकता है। जैसे कि वैकेशन पर गए एक व्यक्ति के साथ हुआ। बता दें कि एक अमेरिकी शख्स छुट्टियों में परिवार के साथ वैकेशन पर गया था। वे सैर पर निकला और उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिससे उसकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी। इस दौरान उसके हाथ एक लॉटरी का जैकपॉट लग गया। आगे जानिए पूरी घटना।
जीते 2 करोड़ रु
ये घटना मैरीलैंड के रहने वाले एक शख्स के साथ घटी है। वे फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गया था। मगर वैकेशन के दौरान उसने एक स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीदा। ये टिकट उसके लिए किस्मत बदलने वाला साबित हुआ। इसी लॉटरी टिकट से उस व्यक्ति ने 2 करोड़ रुपये जीत लिए। ये घटना घटी है एक 58 वर्षीय शख्स के साथ।
स्क्रैचऑफ लॉटरी का टिकट खरीदा
एक रिपोर्ट के अनुसार मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति और उनकी पत्नी ओशन सिटी में छुट्टियां मनाने आए थे। वे अपनी पत्नी को होटल में सोता छोड़ कर सैर पर निकले और एक स्टोर पर गए। वहां से स्क्रैच-ऑफ लॉटरी का टिकट खरीदा।
यूं ही खरीद लिया टिकट
शख्स के अनुसार उसने यूं ही ट्राई करने के लिए टिकट खरीदा था। मगर उसने टॉप इनाम जीता है, जो कि 2,50,000 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब लगभग दो करोड़ रुपये) का है। इस लॉटरी का टिकट मात्र 10 डॉलर का था। यानी 10 डॉलर में वे शख्स 2.50 लाख डॉलर जीत गया। ये टिकट भी बस यूं ही बिना किसी खास इरादे या उम्मीद के खरीदा। मगर इस एक टिकट ने उसकी किस्मत चमका दी।
पत्नी को नहीं हुआ यकीन
जैकपॉट जीतने की जानकारी पता लगने पर वे अपनी पत्नी के पास गया। पत्नी के पास वे भागते हुआ गया। उस समय उसकी पत्नी सो रही थी। उसने पत्नी को जगाया और बताया कि वह लॉटरी में 2.50 लाख डॉलर जीता है। पत्नी को तो शुरू में यकीन ही नहीं हुआ। मगर टिकट देखने पर पत्नी को यकीन हुआ। इसके बाद पत्नी खुशी के कारण चीखने लगी। बता दें कि इसी शख्स ने 2021 में वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम में 10,000 डॉलर जीता थे। मगर अब जो रकम इसने जीती है वे पहले के मुकाबले कई गुना और बड़ी है। जीती गई रकम से ये शख्स अपने बच्चों की मदद करेगा और रिटायरमेंट प्लान में लगाएगा।
सोच से कई गुना इनाम
हाल ही में एक दंपति को लगा कि उन्होंने वॉशिंगटन लॉटरी गेम से 360 डॉलर (करीब 30 हजार रु) जीते हैं, लेकिन उनकी जीत की रकम बहुत अधिक थी। लिनवुड के इस कपल ने जुलाई में फ्रेड मेयर में हिट 5 गेम के लिए टिकट खरीदा। वॉशिंगटन लॉटरी के 15 अगस्त को जारी एक रिलीज के अनुसार, जब पति ने स्टोर पर कुछ सौ डॉलर की जीत को रिडीम कनरे की कोशिश की, तो क्लर्क ने उसे अपने पुरस्कार को रिडीम कनरे के लिए लॉटरी कार्यालय जाने के लिए कहा। असल में उन्होंने 360,000 डॉलर जीते थे, 360 डॉलर नहीं। भारतीय मुद्रा में यह रकम 2.86 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications