एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर और रिलायंस जियो फाइबर के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है। जियो फाइबर के लॉन्च के कुछ ही दिन बाद एयरटेल ने अपने एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च किया।
नई दिल्ली: एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर और रिलायंस जियो फाइबर के बीच कॉम्पिटिशन चल रहा है। जियो फाइबर के लॉन्च के कुछ ही दिन बाद एयरटेल ने अपने एक्सट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को लॉन्च किया। ऐसे में दोनों ही कंपनियां यूजर्स को आकर्षक प्लान्स ऑफर कर रही हैं। जियो फाइबर के प्लान की शुरुआत 699 रुपये और एयरटेल के प्लान की शुरुआत 799 रुपये से होती है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर जियो फाइबर दोनों में कौन है बेहतर जानें यहां

एयरटेल देता है ऐड-ऑन डेटा पैक
बात करें जियो के 699 रुपये वाले प्लान की तो इसमें 100Mbps की स्पीड के साथ हर महीने 100GB डेटा दिया जा रहा है। वहीं, एयरटेल के 799 रुपये वाले प्लान में 100Mbps की स्पीद और 150जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल के प्लान की खास बात है कि इसमें 299 रुपये ऐड-ऑन के जरिए मिलने वाले डेटा को अनलिमिटेड किया जा सकता है। जियो फाइबर प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में सेट-टॉप बॉक्स दे रहा है। इसके साथ ही यूजर्स को इसमें जियो गेमिंग, विडियो कॉलिंग, फ्री लैंडलाइन के साथ जियो सावन और जियो सिनेमा का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
तीन महीने के लिए मिलेगा नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन
वहीं अगर आप ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते है तो बता दें कि ज्यादा डेटा और तेज इंटरनेट स्पीड के लिए ये कंपनियां कुछ हाई-एंड प्लान्स भी ऑफर करती है। एयरटेल एक्सट्रीम के पास 999 रुपये का एंटरटेनमेंट प्लान है। इसमें 300जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान को सब्सक्राइब कराने पर 200Mbps की स्पीड मिलती है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें तीन महीने के नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ एक साल के लिए ऐमजॉन प्राइम और जी5 का सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान की एक और खास बात है कि यह अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ आता है।
849 रु वाले प्लान में भी कई शानदार बेनिफिट ऑफर
दूसरी तरफ जियो फाइबर की अगर बात करें तो इसके 849 रुपये वाले प्लान में भी कई शानदार बेनिफिट ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान में 200जीबी मंथली डेटा के साथ 200जीबी अडिशनल डेटा दिया जाता है। प्लान में 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। प्लान में अडिशनल बेनिफिट के तौर पर जियो सेट-टॉप बॉक्स, जियो टीवी का ऐक्सेस, गेमिंग, लैंडलाइन और ओटीटी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ पांच डिवाइस के लिए नॉर्टन सिक्यॉरिटी दी जा रही है।
एयरटेल इंटरनेट स्पीड में दे रहा जियो फाइबर को टक्कर
गौर करने वाली बात यह है कि इंटरनेट स्पीड के मामले में एयरटेल जियो फाइबर को कड़ी टक्कर दे रहा है। एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर के 1499 रुपये वाले प्लान में 300Mbps की इंटरनेट स्पीड के साथ कुल 500जीबी डेटा दिया जा रहा है। वहीं, जियो के 1299 रुपये में आने वाले गोल्ड प्लान में 250Mbps की स्पीड मिलेगी। प्लान में कुल 500जीबी डेटा 250जीबी अडिशनल डेटा के साथ दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications