टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ दिन पहले ही अपने प्री-पेड ग्राहकों को हाल ही में जी5 का सब्सक्रिप्शन दिया था लेकिन अब खबर है कि कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने कुछ दिन पहले ही अपने प्री-पेड ग्राहकों को हाल ही में जी5 का सब्सक्रिप्शन दिया था लेकिन अब खबर है कि कंपनी ने इस सेवा को बंद कर दिया है। बता दें कि एयरटेल ने इसी साल मई में अपने यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप की सुविधा देने के लिए जी5 के साथ साझेदारी की थी। इस साझेदारी के तहत कस्टमर्स को प्रीपेड प्लान के साथ जी5 का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा था। लेकिन अब यह प्रमोशनल ऑफर समाप्त हो गया है और अब यूजर्स को प्रीपेड प्लान के साथ जी5 का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलेगा। लेकिन अभी भी एक ऐसा प्लान है जिसके साथ यह सुविधा उपलब्ध हो रही है।

289 रु में 1.5GB डेली डाटा की सुविधा
मालूम हो कि कंपनी ने एयरटेल-जी5 समर बोनांजा ऑफर को अपने सभी एयरटेल थैंक्स यूजर्स के लिए पेश किया था। एयरटेल की वेबसाइट पर अभी भी 289 रुपये वाला प्रीपेड प्लान जी5 सब्सक्रिप्शन के साथ लिस्टेड है। जबकि कंपनी ने अन्य सभी प्लान्स के साथ जी5 सब्सक्रिप्शन को लिस्ट से हटा दिया है। 289 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसे कंपने इसी महीने लॉन्च किया है और इसमें यूजर्स को 1.5GB डेली डाटा की सुविधा दी जा रही है। इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल के साथ ही रोमिंग कॉल और 100 एसएमएस डेली ऑफर किए जा रहे हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
प्लान में मिलेंगे ये बेनिफिट्स
इस प्लान के साथ मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कस्टमर्स को जी5 प्रीमियम के अलावा एयरटेल Xstream का भी सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप ऑनलाइन कोर्स करना चाहते हैं तो शॉ अकादमी के जरिए मुफ्त कोर्स की सुविधा दी जा रही है। इतना ही नहीं इस प्लान में Wynk Music का फ्री एक्सेस उपलब्ध है। इसके अलावा आपको फास्टैग पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। बता दें कि यह प्लान कंपनी की वेबसाइट और ऐप दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यूजर्स जी5 सब्सक्रिप्शन का मुफ्त लाभ उठाने के लिए 289 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को रिचार्ज करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
