नयी दिल्ली। एयरटेल ने अपने डीटीएच प्लेटफॉर्म पर एक खास ऑफर पेश किया है। ऑफर के तहत एयरटेल आपको इस प्लेटफॉर्म पर ढेर सारी मूवीज और सीरीज मुफ्त में दिखाएगी। एयरटेल ने अमेरिका की Curiosity Stream के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत अब एयरटेल के डीटीएच ग्राहक इसी प्लेटफॉर्म पर भारत में CuriosityStream का कंटेंट देख सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल ने एक फ्री-टू-एयर चैनल लॉन्च किया है। इसी चैनल पर CuriosityStream की ढेरों सीरीज और मूवीज आपको देखने को मिलेंगी। यह चैनल Airtel के 419 नंबर पर देखने को मिलेगा। CuriosityStream डॉक्युमेंट्री और सीरीज का विशेष प्लेटफॉर्म है। इन दोनों के बीच साझेदारी पिछले साल नवंबर में हुई थी, जो एक कदम और आगे बढ़ गई है। बता दें कि एयरटेल के नये फ्री चैनल को Airtel Xstream ऐप पर पेश किया गया था। अब इसे कंपनी के डीटीएच प्लेटफॉर्म पर भी पेश किया गया है।
एयरटेल के लिए होगा एक्सक्लूसिव
CuriosityStream टीवी चैनल एयरटेल के लिए एक्सक्लूसिव होगा और इसे एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के ऑफर किया जाएगा। इसके जरिए आपको CuriosityStream की पूरी लाइब्रेरी मिलेगी, जिसमें स्टीफन हॉकिंग की पसंदीदा जगहें और Age of Big Cats जैसी लोकप्रिय सीरीज मिलेंगी। CuriosityStream को एयरटेल चैनल के लिए एक्सक्लूसिव तौर पर फ्री पेश किया गया है। इस पर आपको वो सभी कंटेंट देखने को मिलेगा जो CuriosityStream पर उपलब्ध है। एयरटेल की इस सर्विस का लाभ इसके 1.65 करोड़ एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहकों को मिलेगा।
बंद हुई ये सर्विस
इससे पहले एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बताया था कि सोनी मिक्स को इसी के ब्रॉडकास्टर SET India ने बंद कर दिया है, जिसके चलते एयरटेल ग्राहकों को इस चैनल का बेनेफिट नहीं मिल सकेगा। यदि आप एयरटेल हैं तो आप इस चैनल को सब्सक्राइब नहीं कर सकेंगे। झटका देने वाली बात ये है कि अगर आपने इसे पहले ही सब्सक्राइब कर लिया है तो भी ये चैनल आपको देखने को नहीं मिलेगा। इसके अलावा अगर आप टाटा स्काई, डिश टीवी या डी2एच के ग्राहक हैं तो भी आपको ये चैनल देखने को नहीं मिलेगा।
कब हुआ CuriosityStream शुरू
CuriosityStream की शुरुआत डिस्कवरी चैनल के संस्थापक जॉन एस हेंड्रिक ने की थी। इसकी शुरुआत 18 मार्च 2015 को की गई थी। इसमें आपको विशेष तौर पर साइंस, प्रकृति, इतिहास, प्रौद्योगिकी, समाज और लाइफस्टाइल संबंधित डॉक्यूमेंट्रीज देखने को मिलेंगी। एक महीने का इसका स्टैंडर्ड रेज्योल्यूशन करीब 220 रुपये और हाई-डेफिनिशन के लिए चार्ज 450 रुपये और 4के प्लान करीब 680 रुपये का है। एयरटेल का डिजिटल टेलीविजन कारोबारर एयरटेल डिजिटल टीवी ब्रांड नाम के तहत देश भर में डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) टीवी सेवाएं प्रदान करती है। इसने 9 अक्टूबर 2008 को सेवाएं शुरू कीं और जून 2019 तक इसके लगभग 1.60 करोड़ ग्राहक हैं।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
