टेलीकॉम कंपनियों ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए नए टैरिफ प्लान लॉन्च कर रहे है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री करने के बाद अब तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर
नई दिल्ल: टेलीकॉम कंपनियों ने ज्यादा-से-ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने के लिए नए टैरिफ प्लान लॉन्च कर रहे है। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री करने के बाद अब तीन नए प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिए हैं। प्लान्स मे 56 दिन तक की वैलिडिटी के साथ कम से कम 1जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। बता दें कि 219 रुपये, 399 रुपये और 449 रुपये के तीन प्लान लॉन्च किये गये है। मिली जानकारी के अनुसार लॉन्च किया गया 219 रुपये वाला प्लान 169 रुपये वाला ही है, जो ये दोनों कंपनियां टैरिफ रिवाइज होने से पहले ऑफर कर रही थीं। लेकिन अब यह प्लान 50 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, दोनों कंपनियां 399 रुपये और 449 रुपये के नए प्लान भी लेकर आई हैं। इन प्लान्स में 56 दिन की वैलिडिटी मिलती है।
प्लान में जानिए क्या मिलेगा ऑफर
219 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को रोज 1जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में बिना किसी एफयूपी लिमिट के अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को रोज 100 फ्री एसएमएस भी दिया जा रहा है। वहीं अगर प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें एयरटेल फ्री हेलो ट्यून्स, विंक म्यूजिक का अनलिमिटेड ऐक्सेस और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। वोडाफोन यूजर्स को इस प्लान में वोडाफोन प्ले ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। वहीं 399 रुपये वाले प्लान की बात करें को इसमें 56 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज 1.5जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 फ्री एसएमएस के साथ आता है।
देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग
जबकि तीसरा प्लान 449 रुपये का है। दोनों कंपनियां इसमें यूजर्स को रोज 2जीबी डेटा ऑफर कर रही हैं। प्लान में देशभर में किसी भी नेटवर्क पर करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है। हालांकि, डेली मिलने वाले फ्री एसएमएस के मामले में दोनों कंपनियों में थोड़ा अंतर है। इस प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले एयरटेल यूजर्स को प्लान में डेली 90 एसएमएस और वोडाफोन यूजर्स को रोज 100 एसएमएस मिलता है।
वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और जियो 399 रुपये वाले प्लान में अंतर
तीनों कंपनियां 339 रुपये का प्लान ऑफर कर रही हैं और इनमें यूजर्स को रोज 1.5जीबी डेटा दिया जा रहा है। प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी और डेली 100 फ्री एसएमएस भी मिलता है। कॉलिंग की बात करें एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को जहां अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती हैं, वहीं, जियो यूजर्स को केवल जियो नेटवर्क के लिए ही फ्रई कॉलिंग मिलती है। दूसरे नेटवर्क्स पर कॉलिंग के लिए जियो यूजर्स को इस प्लान में 2000 IUC मिनट मिलते हैं। वहीं 444 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी जियो यूजर्स को दूसरे नेटवर्क्स पर कॉल करने के लिए 2000 मिनट ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही रिवाइज किए गए 444 रुपये वाले जियो के ऑल-इन-वन प्लान में कंपनी वही सारे बेनिफिट दे रही है जो एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया अपने यूजर्स को ऑफर रही हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
