एयरटेल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल सीजन में एक जबरदस्त रिवॉर्ड प्रोग्राम का ऐलान किया किया है
नई दिल्ली: एयरटेल ग्राहकों के लिए काफी अच्छी खबर है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए फेस्टिवल सीजन में एक जबरदस्त रिवॉर्ड प्रोग्राम का ऐलान किया किया है, जिसके तहत यूजर फ्री में 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठा सकते हैं। तो अब आप फ्री में यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते है।

यूट्यूब प्रीमियम के 3 महीने का कॉस्ट 399 रुपये
एयरटेल ग्राहक यूट्यूब प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिल जाने के बाद यूजर ऐड फ्री विडियो देख सकते हैं और मोबाइल की स्क्रीन ऑफ होने के बाद भी यूट्यूब के गाने सुन सकते हैं। आप इस बात से बखूबी अवगत होंगे कि फिलहाल जिनके पास यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं है, उन्हें विडियो के दौरान काफी सारे विज्ञापन दिखते हैं और मोबाइल स्क्रीन ऑफ होने पर यूट्यूब बंद हो जाता है। वैसे यूट्यूब प्रीमियम के 3 महीने का कॉस्ट 399 रुपये है। तो चलिए आपको इस खबर के जरिए बता दें कि आप एयरटेल के इस धांसू प्रोमोशनल ऑफर का कैसे लाभ उठा सकते हैं और इसके लिए आपको क्या करना होगा।
जानिए कैसे करें ऐक्टिवेट
एयरटेल यूजर्स अगर फ्री में 3 महीने के लिए यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठाना चाहते हैं तो उन्हें सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। उसके बाद ऐप के अंदर मोर ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद उन्हें एयरटेल रिवार्ड ऑप्शन दिखेगा। अगर आप नए हैं तो इसमें जाने पर आप अपना इंट्रेस्ट ऐड कर सकते हैं और फिर यूट्यूब प्रीमियम टाइटल पर क्लिक कर टर्म एंड कंडीशंस एक्सेप्ट करने के बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। यहां बता दूं कि यह ऑफर उनके लिए है, जिन्होंने कभी भी यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है।
जान लें कब तक का ऑफर
आपके जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल यूजर के लिए यह ऑफर 22 मई 2021 तक ही है, उसके बाद इस प्रोमोशनल ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। इसके लिए यूजर गूगल अकाउंट और ईमेल पर साइन-इन करना होगा और तीन महीने पूरे होने के बाद भी आप अगर यूट्यूब प्रीमियम का लाभ उठाना चाहेंगे तो आपको एक निश्चित राशि का भूगतान करना होगा। एयरटेल ने बीते दिनों पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए एयरटेल थैंक्स रिवॉर्ड के तहत फ्री में डिज़नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन की घोषणा की थी। जिन यूजर के पास एयरटेल पोस्टपेड के 499 रुपये से ज्यादा का प्लान है और ब्रॉडबैंड यूजर के पास 999 रुपये से ज्यादा का प्लान है, वो फ्री में डिज्नी हॉटस्टार का लाभ उठा सकते हैं।
एयरटेल फोन खरीदने के लिए दे रहा लोन
दूसरी तरफ बता दें कि अगर आप भी एयरटेल का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपके पास 4जी फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। एयरटेल ने एलिजिबल 2जी कस्टमर्स के लिए जीरो एक्सट्रा कॉस्ट लोन ऑफर पेश किया है। भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों को 4G मोबाइल हैंडसेट खरीदने के लिए लोन देने के लिए एक स्कीम लेकर आई है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications