अगर आप भी कम कीमत में ज़्यादा फायदे की तलाश में हैं तो एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान आपके लिए बेहद खास है।
नई दिल्ली: अगर आप भी कम कीमत में ज़्यादा फायदे की तलाश में हैं तो एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान आपके लिए बेहद खास है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में कई बेनिफिट्स लेकर आया है। बात करें कंपनी के 150 रुपये के रेंज वाले प्लान की तो कई ऐसे प्लान है जिसमें फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। लेकिन आज हम आपको 149 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे है। एयरटेल और वोडाफोन : मिली एक साथ 3 नंबर चलाने की सुविधा ये भी पढ़ें
149 रुपये के प्लान मिलेंगे यह बेनिफिट्स
इस प्लान के अंदर यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकता है। इस प्लान में यूज़र्स को टोटल 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें कुल 300 एसएमएस भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें कस्टमर्स को फ्री हैलो ट्यून सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड Wynk Music और एयरटेल Xtreme App का बेनिफिट भी दिया जाता है। एयरटेल Xtreme में 370 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल, 10 हज़ार से ज़्यादा फिल्में और टीवी शो शामिल है।
एयरटेल ने दिया ग्राहको को झटका, बंद किया ये प्लान
दूसरी ओर बता दें कि एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड प्लान के साथ 3 महीने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन खत्म कर दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर भी इस बात की जानकारी अपडेट कर दी है। बता दें कि मौजूदा यूज़र्स को यह सुविधा वैलिडिटी खत्म होने तक मिलती रहेगी। हालांकि एयरटेल प्लान के साथ ग्राहकों को अभी भी एक साल के लिए अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 999 रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय एयरटेल और नेटफ्लिक्स के बीच पार्टनरशिप खत्म हो गई है, जिसकी वजह से अब यूजर्स को किसी भी प्लान के साथ नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दिया जाएगा।
तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल को 1035 करोड़ रु का नुकसान
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,035 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ। हालांकि, इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 86 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। बयान में कहा गया है कि इस दौरान कंपनी की आय में वृद्धि हुई है। दिसंबर 2019 को खत्म तिमाही में कंपनी की आय 8.5 फीसदी बढ़कर 21,947 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 20,231 करोड़ रुपये थी।
More From GoodReturns

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications