टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को जल्द ही बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए बाजार में वन एयरटेल लाने की तैयारी कर रही है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स को जल्द ही बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए बाजार में वन एयरटेल लाने की तैयारी कर रही है। इस प्लान की खासियत है कि इसमें यूजर्स को कंपनी की कई सर्विसेज एक साथ मिलेंगी। कंपनी के इस ऑल-इन-वन प्लान में यूजर्स पोस्टपेड, डीटीएच, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सर्विसेज का लाभ उठा सकेंगे। यानि यूजर्स एक ही प्लान में इस सभी सर्विसेज का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही इसमें एयरटेल यूजर्स को कई बेनिफिट्स भी प्राप्त होंगे। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

एक ही पैक में मिलेगा पोस्टपेड, डीटीएच, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सर्विस
मिली जानकारी के अनुसार वन एयरटेल प्लान भारत में 25 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। इस प्लान में कंपनी अपने यूजर्स को एक ही पैक में पोस्टपेड, डीटीएच, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन सर्विस ऑफर करेगी। वन एयरटेल प्लान के तहत कंपनी तीन प्लान पेश कर सकती है। जिनकी कीमत 1,000 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक के बीच हो सकती है। रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि वन एयरटेल के शुरुआती प्लान में कस्टमर को डीटीएच चैनल, वॉयस कॉलिंग, डाटा और फ्री ओटीटी सर्विस मिलेंगी। जबकि दूसरा प्लान 1,500 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है जिसमें यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही डीटीएच, डाटा और ब्रॉडबैंड सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। वहीं 2,000 रुपये वाले में वॉयस कॉलिंग, ओटीटी सर्विस, डीटीएच, मोबाइल डाटा और ब्रॉडबैंड सर्विसेज प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस प्लान में यूजर्स को 125जीबी मोबाइल डाटा और 500जीबी ब्रॉडबैंड डाटा मिलेगा।
बता दें कि वन एयरटेल प्लान एक ऐसी सर्विस है जिसमें कस्टमर्स को एक साथ कई सर्विसेज प्राप्त होंगी और खास बात है कि इन सभी सर्विस को लेने के लिए आपको अलग-अलग सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी शुरुआत में इस प्लान को कुछ चुनिंदा सर्किल्स में पेश करेगी और बाद में इसे देश भर में उपलब्ध कराया जा सकता है।
जानिए वन एयरटेल प्लान के फायदें
उपभोक्ताओं को इस प्लान में पोस्टपेड प्लान (अनलिमिटेड कॉल और 85 जीबी डाटा रोलओवर के साथ) की सुविधा, 500 रुपये का एयरटेल डिजिटल टीवी एचडी चैनल पैक और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर मिलेगा। इसके अलावा कंपनी उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग वाली लैंडलाइन सेवा भी देगी। वहीं, अगर यूजर्स को डाटा कम लगता है, तो वह 299 रुपये का भुगतान कर अतिरिक्त डाटा ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ने उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी है। दूसरी तरफ यूजर्स तीन महीने तक मुफ्त में नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जी5 और एयरटेल एक्सट्रीम एप एक्सेस दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
