नयी दिल्ली। प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक एयरटेल को अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 15933 करोड़ रु का भारी भरकम घाटा हुआ है। एयरटेल को हुए इस घाटे के पीछे असल कारण एजीआर (Adjusted Gross Revenue) से संबंधित एक बार का खर्च है। जनवरी-मार्च में एयरटेल को 5,237 करोड़ रु घाटा हुआ था, जबकि पिछले साल इसी तिमाही ये 2866 करोड़ रु के घाटे में रही थी। कंपनी का घाटा जानकारों के अनुमान से काफी अधिक रहा। जानकारों ने एयरटेल के लिए 500 करोड़ रु के घाटे का अनुमान लगाया था। वैसे कंपनी ने कहा कि इसका शुद्ध घाटा (असाधारण चीजों से पहले) 436 करोड़ रुपये रहा। 11,745.7 रुपये के असाधारण शुल्क में 10,744.4 करोड़ रु एजीआर का प्रावधान रहा।

इनकम में हुई बढ़ोतरी
एयरटेल की इनकम में बढ़ोतरी देखने को मिली। जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में इसकी इनकम 0.9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,938.7 करोड़ रु की रही। वहीं पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले भी कंपनी की इनकम में 15.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। एयरटेल की इनकम जानकारों के अनुमान से भी अधिक रही। एक पोल में एयरटेल की 23,720 करोड़ रु इनकम का अंदाजा लगाया गया था।
ग्राहकों की संख्या घटी
एयरटेल का कुल ग्राहक आधार जून तिमाही के अंत में (कुल 16 देशों में) लगभग 42 करोड़ रहा, जो मार्च तिमाही की तुलना में 0.8 प्रतिशत कम है। एयरटेल का भारतीय ग्राहक आधार जनवरी-मार्च के मुकाबले 1.3 प्रतिशत गिर कर 30.56 करोड़ तक गिर गया। कंपनी की डिजिटल टीवी इनकम साल दर साल आधार पर 9.3 फीसदी बढ़ी। इसके डिजिटल टीवी ग्राहकों की संख्या 5.1 फीसदी के इजाफे के साथ 1.68 करोड़ हो गई।
एआरपीयू में हुई बढ़ोतरी
एआरपीयू यानी प्रति ग्राहक औसत आमदनी किसी भी टेलीकॉम कंपनी के लिए सबसे अहम होती है। एयरटेल की एआरपीयू बढ़ कर 157 रु हो गई, जो पिछली तिमाही 154 रु और पिछले साल की इसी तिमाही में 129 रु रही थी। एयरटेल की भारतीय इनकम 14.6 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 17589 करोड़ रु रही। इस तिमाही के दौरान, Airtel और Carlyle ने एक समझौता किया, जिसके तहत Carlyle 1.2 अरब डॉलर में Airtel के डेटा सेंटर कारोबार में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
