Airtel Prepaid Plan Offers: टेलीकॉम ऑपरेटर्स अपने कस्टमर्स के लिए कुछ ऐसे भी प्लान्स लाता है जिसके साथ आपको OTT का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप भी ऐसे प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं जिसमें आपको किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिल जाए तो आज हम आपको एयरटेल के ऐसे ही प्लान के बारे में बताएंगे जिनके साथ आपको Netflix का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
आपको बता दें कि ये सभी प्लान बजट फ्रेंडली है और यह प्रीपेड प्लान हाल ही में एयरटेल के द्वारा लॉन्च किया गया है।

एयरटेल ने भारत में सिर्फ 1,499 रुपए का नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ आता है। 1,499 रुपये के प्लान में 84 दिनों की वैधता और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी आपको मिलेगी।
सिर्फ यहीं नहीं, इस प्लान से आपको कई सारे बेनिफिट भी मिलेंगे। एयरटेल के 1,499 रुपए के रिचार्ज में प्रतिदिन 4G के साथ 3GB डेटा का भी फायदा मिलेगा। किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 84 दिनों की वैधता मिलती है।
इसके अलावा कंपनी उन क्षेत्रों में अनलिमिटेड 5G डेटा प्रदान कर रही है जहां पर न्यू मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध हैं।
इस प्रीपेड प्लान की मुख्य खासियत यह है कि यह नेटफ्लिक्स बेसिक प्लान के साथ आता है और नेटफ्लिक्स के बेसिक प्लान में एक समय में केवल एक ही डिवाइस पर लॉग इन किया जा सकता है और कंटेंट को 720p पर देखा जा सकता है।
आप नेटफ्लिक्स अकाउंट को कंप्यूटर, टैबलेट,टीवी, या स्मार्टफोन पर एक्सेस कर सकते हैं। इस प्लान का अन्य लाभ यह भी है कि इसमें आपको एयरटेल हेलो ट्यून्स का ऐक्सेस भी मिलेगा।
क्या है इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी?
यह रिचार्ज प्लान एयरटेल की वेबसाइट, एयरटेल थैंक्स ऐप और थर्ड-पार्टी ऐप्स पर है जिसके माध्यम से आप रिचार्ज कर सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों तक रहती है।आपको बता दें कि जीओ ने भी Netflix सब्सक्रिप्शन के साथ भारत में दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं।
जीओ के इस प्लान की कीमत 1099 रुपए और 1499 रुपए है। 1099 रुपए वाले प्लान में 2GB डेटा और एक नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान मिलता है, जबकि 1499 रुपए वाले प्लान में 3GB दैनिक डेटा और नेटफ्लिक्स बेसिक सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों तक रहती है।
एयरटेल के इस प्लान में मिलता है डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन
एयरटेल के 1,499 रुपए प्लान के अलावा भी एक अन्य प्लान भी है जिसकी कीमत 839 रुपए है और इसमें 2GB का डेली डेटा यानी कुल 168GB डेटा की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही, आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
इस प्लान में कस्टमर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलता है। इतना ही नहीं, इस प्लान की सबसे खास यह है कि इसके साथ आपको 3 महीने का बेसिक डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
