नयी दिल्ली। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपनी ऐप को अपग्रेड करते हुए इसमें नई सुविधा शामिल की है। मोबाइल ऐप से नए अपग्रेड से एयरटेल पेमेंट्स बैंक से जुड़े व्यापारी अपने स्मार्टफोन को पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की तरह इस्तेमाल करके पेमेंट ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें कोई चार्ज भी नहीं देना होगा। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के नए अपग्रेडेशन से इसके व्यापारी साझेदारों को बहुत से डिजिटल बेनेफिट मिलेंगे। बता दें कि व्यापारियों को अब एयरटेल पेमेंट्स बैंक ऐप पर 2 नए फीचर्स मिलेंगे, जिनमें स्मार्ट ईपीओएस और ऑन-डिमांड सेटलमेंट शामिल है। आइए जानते हैं इन दोनों सुविधाओं के बारे में विस्तार से।
क्या है स्मार्ट ईपीओएस
व्यापारी एयरटेल पेमेंट्स ऐप पर स्मार्ट ईपीओएस ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद भुगतान करने के लिए मोबाइल स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखाई देगा। इसके बाद पैसा ऐप से लिंक हुए मर्चेंट बैंक खाते में तुरंत जमा हो जाएग। कंपनी की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि इससे फिजिकल क्यूआर की जरूरत खत्म हो जाएगी। साथ ही होम डिलिवरी के दौरान पेमेंट प्राप्त करने के लिए एक अतिरिक्त डिवाइस भी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। पेमेंट रिसीव करने के इस सिस्टम से व्यापारियों को काफी आसानी होगी।
क्या है ऑन-डिमांड सेटलमेंट
ऑन-डिमांड सेटलमेंट की सुविधा से व्यापारियों को अपने रजिस्टर्ड बैंक खातों में अपनी पेमेंट ट्रांसफर करने की सुविधा मिलेगी। ऐप में किए गए अन्य अपग्रेड से व्यापारी आसानी से अपनी दैनिक आय की निगरानी, लेनदेन स्टेटमेंट को चेकने और पेमेंट सेटल हिस्ट्री पर नजर रख सकेंगे। साथ ही उन्हें शॉप इंश्योरेंस खरीदने की भी सुविधा मिलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पास करीब 15 लाख व्यापारी हैं और इसका उद्देश्य आने वाले महीनों में 10 लाख से अधिक नए व्यापारियों को अपने नेटवर्क में जोड़ना है।
होगी काफी सुविधा
एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गणेश अनंतनारायणन के अनुसार नए सॉल्यूशंस व्यापारियों को एक सहज और सुरक्षित डिजिटल प्रोसेस के माध्यम से पेमेंट प्राप्त और सेटर करने की सुविधा देते हैं। यह कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे उद्देश्य की दिशा में एक और कदम है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारती एयरटेल की सब्सिडरी कंपनी है। यह भारतीय रिज़र्व बैंक से पेमेंट बैंक लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी है और यह देश का पहला लाइव पेमेंट बैंक है। 11 अप्रैल 2016 को भारतीय रिजर्व बैंक ने एयरटेल पेमेंट बैंक को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 22 (1) के तहत लाइसेंस जारी किया था। एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक के बीच एक जॉइंट वेंचर है। कोटक महिंद्रा बैंक की एयरटेल पेमेंट्स बैंक में 19.9% हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications