नई दिल्ली, मई 3। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने बचत खाते में 1 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ा कर 6 फीसदी सालाना कर दी है। वहीं 1 लाख रुपये तक के बैलेंस पर ग्राहकों को सालाना 2.5 प्रतिशत ब्याज मिलता रहेगा। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल ही में पेमेंट्स बैंक खाताधारकों के लिए जमा राशि लिमिट को 1 लाख रु से बढ़ा कर 2 लाख रु किया था। आरबीआई के बाद एयरटेल पेमेंट्स बैंक पहला 2 लाख रु तक खाते में रखने की छूट देने वाला पहला पेमेंट बैंक बन गया।
एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बैंकिंग
एयरटेल पेमेंट्स बैंक कई पारंपरिक बैंकिंग सुविधाओं के लिए वन-स्टॉप सेंटर है। इससे आप बचत खाता खोलने के लिए लंबी कतारों और जटिल प्रोसेस से बच सकते हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खोलना पूरी तरह पेपरलेस प्रोसेस है, जिसमें केवल कुछ सेकंड ही लगेंगे। एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खोलने पर आपको कई फायदे मिलते हैं। इनमें इसकी देश भर में मौजूद 5 लाख से अधिक ब्रांचो में से किसी पर भी कैश जमा / निकासी, मनी ट्रांसफर, मोबाइल / डीटीएच रिचार्ज, यूटिलिटी बिल भुगतान, ऑनलाइन / ऑफलाइन खरीदारी शामिल है।
ऐसे करें खाते का प्रबंधन
आप अपने एयरटेल पेमेंट्स बैंक बचत बैंक खाता खोलने या प्रबंधित करने के लिए करीबी बैंकिंग सेंटर पर जा सकते हैं। आप अपने एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते को मैनेज करने के लिए माई एयरटेल ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं। बैंक एक रिवार्ड्स123 डिजिटल बचत खाते का भी संचालन करता है, जिसमें ग्राहकों को खाते का उपयोग ऑनलाइन लेनदेन के लिए करने पर ज्यादा बेनेफिट मिलते हैं।
इस्तेमाल करें एयरटेल सेफ पे
अपने बचत खाते से जुड़े एयरटेल से ग्राहक एयरटेल सेफ पे का भी उपयोग कर सकते हैं। केवल एक सिक्योर की के साथ कोई भी एयरटेल पेमेंट्स बैंकिंग प्वाइंट पर कैश जमा कर सकता है और कोई भी आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रोसेस का उपयोग करके किसी भी एयरटेल पेमेंट्स बैंक बैंकिंग पॉइंट से कैश निकाल सकता है। आगे जानिए एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते के बाकी फायदे।
मिलते हैं ढेर सारे फायदे
एयरटेल पेमेंट्स बैंक खाते के बाकी फायदे में उच्च ब्याज दर शामिल है। इसके अलावा खाते में आपको मिनिमम बैलेंस बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होगी। आपको वर्चुअल डेबिट कार्ड मिलेगा और करीबी बैंकिंग पॉइंट से आसान कैश निकासी और जमा की सुविधा मिलेगी। एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके आप अपने यूटिलिटी बिल का भुगतान कर सकते हैं और अपने दोस्तों को पैसे भेज सकते हैं। देश भर में 1 लाख से अधिक एटीएम से कार्ड के बिना कैश निकाल सकते हैं।
कैसे खोलें खाता
अब आप एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके आप एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बचत खाता खोल सकते हैं। किसी भी समय कहीं से भी वीडियो इंटेरेक्शन के माध्यम से केवाईसी प्रोसेस की जा सकती है। वीडियो केवाईसी के दौरान आपकी डेटा कनेक्टिविटी बढ़िया हो। अपने पास पैन कार्ड जरूर रखें। आपको एयरटेल थैंक्स ऐप पर अपनी डिटेल भी दर्ज करनी होगी। इस सबके बाद बैंक प्रतिनिधि वीडियो इंटेरेक्शन के माध्यम से जांच करेगा। वीडियो केवाईसी पूरा होने के बाद, आपको एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा एक फुल बैंक खाता दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications