अगर आप भी बिग बाजार से अकसर खरीदारी करते है तो एयरटेल आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है।एयरटेल अपने ग्राहकों को सस्ते में खरीदारी करने का मौका दे रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप भी बिग बाजार से अकसर खरीदारी करते है तो एयरटेल आपके लिए बेहद आकर्षक ऑफर लेकर आया है।एयरटेल अपने ग्राहकों को सस्ते में खरीदारी करने का मौका दे रहा है। एयरटेल थैंक्स ऐप के ग्राहकों को बिग बाजार की सबसे सस्ते 5 दिन सेल में कुछ खास फायदे मिलेंगे। बिग बाजार के ' सबसे सस्ते 5 दिन' ऑफर की शुरुआत 22 जनवरी को होगी जो 26 जनवरी तक चलेगी। इसके लिए भारती एयरटेल ने फ्यूचर ग्रुप के साथ समझौता किया है। बता दें कि समझौते के तहत, कंपनी अपने एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम में ग्राहकों को बिग बाजार की सेल में कुछ एक्सलूसिव बेनेफिट्स का ऑफर देगी। इसमें सभी एयरटेल थैंक्स ग्राहकों को ये ऑफर मिलेंगे जिसमें पोस्टपेड, प्रीपेड मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड शामिल है। Airtel : 45 रुपये महीना नहीं दिया तो नंबर बंद ये भी पढ़ें
सेल शुरू होने से पहले उठा सकते तमाम ऑफर्स का फायदा
सभी ग्राहकों को बिग बाजार सबसे सस्ते 5 दिन सेल के दौरान मौजूद सुपर डील्स में दो दिन पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा। यह सेल 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगी। हालांकि, एयरटेल थैंक्स के ग्राहक आधिकारिक तारीखों से दो दिन पहले तमाम ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। एयटेल थैंक्स के ग्राहक आम खरीदारों के लिए सेल शुरू होने से पहले 20 और 21 जनवरी को बिग बाजार के स्टोर्स पर जाकर खरीदारी सकते हैं।
फास्ट बिलिंग का फायदा उठा सकते ग्राहक
एयरटेल थैंक्स ग्राहकों को बिग बाजार के ऑफर्स का सेल से पहले फायदा लेने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप पर जाना है। उसके बाद डिस्कवर एयरटेल थैंक्स पर क्लिक करना होगा। फिर बिग बाजार सबसे सस्ते 5 दिन पर क्लिक करके ‘पास' को बिग बाजार में बिलिंग काउंटर या कैशियर को दिखाना होगा। इसके अलावा एयरटेल थैंक्स के ग्राहकों के लिए बिग बाजार की इस सेल में कुछ दूसरे ऑफर्स भी मौजूद हैं। ऐप के ग्राहक सेल को दौरान खरीदारी में आसानी के लिए फास्ट बिलिंग का फायदा भी ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मुताबिक जगह बुक करानी होगी।
सेल में कैशबैक का भी फायदा
बता दें कि सबसे पहले ग्राहकों को इस लिंक पर जाना होगा- https://bit.ly/2NmW4sB। यहां अपनी निजी डिटेल, खरीदारी की तारीख, समय और स्टोर की लोकेशन को भरना है। उसके बाद ग्राहकों को जगह बुकिंग को लेकर एसएमएस या ई-मेल के द्वारा बुकिंग की जानकारी को कन्फर्म किया जाएगा। स्टोर में मौजूद कस्टमर सर्विस डेस्क पर आपको इसे दिखाना होगा। एयटेल थैंक्स के ग्राहक बिग बाजार की इस सेल में कैशबैक भी ले सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को फ्यूचर ऐप डाउनलोड करना होगा, ऐप को पहली बार डाउनलोड करने और रजिस्ट्रेशन करने पर उन्हें 100 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
