अगर आप एयरटेल ग्राहक है और आप भी ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल अपने इन 3 प्लान पर फ्री डाटा कूपन दे रहा है।
नई दिल्ली: अगर आप एयरटेल ग्राहक है और आप भी ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल करते है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एयरटेल अपने इन 3 प्लान पर फ्री डाटा कूपन दे रहा है। जी हां एयरटेल ने कुछ समय पहले अपने ग्राहकों को चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन्स देने की घोषणा की थी, जिसे अब कंपनी ने लॉन्च कर दिया है। Airtel ने लॉन्च किए दो नए प्री-पेड प्लान, Free में मिलेगा ये दो सब्सक्रिप्शन ये भी पढ़ें

एयरटेल के ग्राहकों को अब 289 रुपये, 448 रुपये और 599 रुपये के प्रीपेड प्लान्स पर फ्री डाटा कूपन्स मिलेंगे। यानी कि इन तीनों प्लान्स से रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को फ्री डेटा कूपन्स मिलेंगे। यूजर्स इन कूपन्स को अपनी जरूरत के हिसाब से रिडीम कर फ्री डेटा यूज कर सकेंगे।हालांकि, कंपनी की तरफ से यह ऑफर कुछ शर्तो के साथ दिया जा रहा है। ग्राहक इन कूपन्स का फायदा केवल एक दिन के लिए उठा सकते हैं। दरअसल जिस दिन ग्राहक इन डाटा कूपन्स को इस्तेमाल करेंगे उसी दिन रात को 11:59 बजे वो डाटा कूपन एक्सपायर हो जाएगा। चलिए हम आपको इन प्लान्स के बारे में डिटेल में बताते है।
एयरटेल 289 रुपये प्लान
एयरटेल 289 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। एयरटेल के 289 रुपये प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को 1जीबी डाटा वाले दो कूपन्स दिए जाएंगे। यूजर्स को प्रतिदिन 1.5जीबी डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान में यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग कर सकते हैं। यूजर्स हर रोज 100 फ्री एसएमएस कर सकेंगे। इस प्लान में यूजर्स को जी5 प्रीमियम का एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक एप्स और फ्री हैलो ट्यून्स का एक्सेस मिलेगा।
एयरटेल 448 रुपये प्लान
इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी डाटा वाले दो कूपन्स दिए जा रहे हैं। यह प्लान डेली 3जीबी डाटा ऑफर के साथ आता है। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इस प्लान में डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। बता दें कि ग्राहक प्रतिदिन 100 एसएमएस कर सकते हैं यूजर्स।
एयरटेल 599 रुपये प्लान
एयरटेल 599 रुपये प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में यूजर्स को 1जीबी डाटा वाले चार कूपन्स दिए जा रहे हैं। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2जीबी डाटा इस्तेमाल करने को मिलेगा। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग करने को मिलेगी। वहीं इस प्लान में प्रतिदिन 100 फ्री एसएमएस करने को मिलेंगे। इस प्लान में डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इस प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम और विंक म्यूजिक ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इन प्लान में भी मिल रहा फ्री डेटा वाउचर्स
बता दें कि एयरटेल के कई प्लान्स में पहले से फ्री डेटा वाउचर्स का फायदा मिल रहा था। जानकारी के लिए बता दें कि 2 प्लान 1 जीबी डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी वाले वाउचर्स के साथ आने वाले प्लान्स की लिस्ट में 219 रुपये, 249 रुपये, 279 रुपये, 289 रुपये, 349 रुपये, 398 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। इसके अलावा चार 1 जीबी डेटा और 56 दिन की वैलिडिटी के साथ फ्री डेटा वाउचर्स का फायदा 399 रुपये और 449 रुपये वाले प्लान्स पर मिल रहा है।
कंपनी दे रही 6 जीबी तक डेटा
वहीं एयरटेल 84 दिन की वैलिडिटी वाले 598 रुपये और 698 रुपये वाले रिचार्ज प्लान्स के साथ छह 1 जीबी डेटा वाले वाउचर्स दे रहा है। इन वाउचर्स को यूजर्स प्लान्स के वैलिडिटी पीरियड में कभी भी रिडीम कर सकते हैं। यानी कि 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स के साथ 2 जीबी, 56 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स के साथ 4 जीबी और 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स के साथ 6 जीबी डेटा फ्री मिल रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
