नई दिल्ली, सितंबर 28। एयरटेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसके पास टेलीकॉम से जुड़े ढेरों सर्विसेज और प्रोडक्ट हैं। अब एयरटेल ने एक ऐसा प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जो आपके घर की सुरक्षा करेगा। ये है एयरटेल एक्ससेफ एडवांस्ड होम सर्विलांस सॉल्यूशन। इस प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक नया सॉल्यूशन है जिससे आपका घर और जीवन अधिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहेगा। काफी समय तक इस सर्विस का ट्रायल करने के बाद एयरटेल ने इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। जानते हैं इसकी डिटेल।
एक्ससेफ एयरटेल के फीचर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल एक्ससेफ एयरटेल का एक ऐसी सर्विस है, जो सिक्योरिटी सर्विलांस की सुविधा देती है। इसमें ग्राहकों को तीन अलग-अलग प्रकार के कैमरे खरीदने का ऑप्शन मिलेगा। आप उनमें से पसंदीदा कैमरा खरीद सकते हैं। इन कैमरों का उपयोग अपने घर या ऑफिस के लिए किया जा सकेगा। आप इन जगहों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
फिलहाल 40 शहरों में मिलेगी सर्विस
एयरटेल की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार फिलहाल इस सर्विस को केवल 40 शहरों में पेश किया जाएगा। यदि आप एयरटेल एक्ससेफ को बुक करना चाहते हैं तो एयरटेल की वेबसाइट पर जाएं। आप एयरटेल थैंक्स के जरिए भी इसकी बुकिंग कर सकते हैं। आगे जानिए एयरटेल के तीनों प्रकार के कैमरों की डिटेल।
स्टिकी कैम (इंडोर)
सबसे पहले बात करते हैं इसके स्टिकी कैम (इंडोर) की। ये 7-डे क्लाउड स्टोरेज और टू-वे कम्युनिकेशन के अलावा पेरिमीटर ज़ोनिंग और स्मार्ट अलर्ट के साथ आता है। इसमें वीडियो फ़ीड का एक्सेस मल्टीप्ल लोगों को मिल सकेगा। इस कैमरे की कीमत 2,499 रु रखी गयी है। वहीं कैमरा को इंस्टॉल कराने के लिए आपको 300 रु का चार्ज देना होगा।
360 डिग्री (इंडोर)
अब बात करते हैं 360 डिग्री (इंडोर) की। इसके फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें मोशन सेंस्टिविटी, कंट्रोल और स्मार्ट ट्रैकिंग भी है। साथ ही यह नो ब्लाइंड स्पॉट्स के साथ आता है। इसके बाकी फीचर्स स्टिकी कैम जैसे ही हैं। इस कैमरे की कीमत 2,999 रु रखी गयी है।
एक्टिव डिफेन्स (आउटडोर)
ये है लास्ट ऑप्शन। एक्टिव डिफेन्स (आउटडोर) के फीचर्स पर नजर डालें तो स्पॉटलाइट और सायरन, धूल और पानी रेसिस्टेंट और एआई-बेस्ड पर्सन डिटेक्शन के साथ साथ आपको 7-दिन का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। वहीं ये टैम्पर-प्रूफ फुटेज भी ऑफर करेगा। इस कैमरा की कीमत 4499 रु रखी गयी है। आपको इंस्टॉलेशन चार्ज 600 रु देना होगा।
भारती एयरटेल की हिस्सेदारी बिकी
एक अन्य खबर के अनुसार सिंगापुर टेलीकॉम लिमिटेड (सिंगटेल) ने भारती एयरटेल में लगभग 1.76 अरब डॉलर (करीब 14,400 करोड़ रुपये) के मूल्य पर अपनी 3.33 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रोसेस पूरी कर ली है। भारतीय टेल्को की एक प्रमुख प्रमोटर कंपनी है भारती टेलीकॉम लिमिटेड (बीटीएल), जिसने इस 3.33 फीसदी हिस्सेदारी का लगभग 3.2 फीसदी अधिग्रहण किया। बाकी हिस्सा पब्लिक ने खरीदा। सिंगटेल ने घोषणा की है कि इसकी अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों, पेस्टल लिमिटेड और विरिडियन लिमिटेड, ने भारती एयरटेल के कुल 19.8 करोड़ शेयर बेचे और ट्रांसफर कर दिए हैं, जो इसकी 3.33 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications