नई दिल्ली, दिसंबर 23। भारतीय टेलीकॉम कंपनियों एयरटेल, रिलायंस जियो (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी) और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने हाल ही में सभी प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में 20-25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की। इस फैसले के बाद एयरटेल ने अब एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। उस प्लान में ग्राहकों को रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की डिटेल हम आगे शेयर करेंगे। साथ ही कंपनी के अन्य 3 डेली 1.5 जीबी डेटा वाले प्लान्स की जानकारी देंगे। इनमें सबसे सस्ता प्लान 300 रु से कम कीमत पर उपलब्ध है।
299 रु वाला प्लान
ये डेली 1.5 जीबी डेटा वाला एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी 28 दिन में आपको कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
जानिए बाकी फायदे
अब बात करते हैं एयरटेल के 299 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में। पहली बात कि इसमें आपको डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही आपको अमेजन के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल (30 दिन), अपोलो 24x7 का 3 महीनों का एक्सेस, शॉ अकेडमी के साथ फ्री ऑनलाइन कॉर्स, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक और फ्री में विंक म्यूजिक का एक्सेस मिलेगा।
479 रु वाला प्लान
एयरटेल का थोड़ा महंगा प्लान है 479 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यानी 56 दिन में आपको कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा।
जानिए बाकी फायदे
बात करें एयरटेल के 479 रु वाले प्लान के बाकी फायदों के बारे में तो इसमें ग्राहकों को रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। साथ ही आपको अमेजन के मोबाइल एडिशन का फ्री ट्रायल (30 दिन), अपोलो 24x7 का 3 महीनों का एक्सेस, शॉ अकेडमी के साथ फ्री ऑनलाइन कॉर्स, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक और फ्री में विंक म्यूजिक के एक्सेस के साथ साथ फ्री हेलोट्यून्स का एक्सेस भी मिलेगा।
666 रु वाला प्लान
एयरटेल का एक और महंगा प्लान है 666 रु का। इस प्लान में भी ग्राहकों को डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 77 दिनों की है। ये कंपनी का नया प्लान है। 77 दिन में आपको कुल 115.5 जीबी डेटा मिलेगा। आपकी डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। इस प्लान के बाकी बेनेफिट 479 रु वाले प्लान के जैसे ही हैं।
719 रु वाला प्लान
एयरटेल का ये डेली 1.5 जीबी डेटा वाला सबसे महंगा प्लान है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 84 दिन में आपको कुल 126 जीबी डेटा मिलेगा। डेली डेटा लिमिट पूरी होने पर ये प्लान भी 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट देता रहेगा। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट भी दिया जाएगा। इस प्लान के बाकी बेनेफिट भी 479 रु वाले प्लान के जैसे ही हैं।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications