टेलिकॉम इंडस्ट्री में इन दिनों प्राइस वॉर चल रहा है। कंपनियां सस्ते में प्लान लेकर आ रही है। ऐसे में हर कंपनी अलग-अलग तरह के फायदे ऑफर कर रही है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम इंडस्ट्री में इन दिनों प्राइस वॉर चल रहा है। कंपनियां सस्ते में प्लान लेकर आ रही है। ऐसे में हर कंपनी अलग-अलग तरह के फायदे ऑफर कर रही है। इन दिनों टेलीकॉम कंपनियों में इसी के तहत एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान और लंबी वैधता वाले प्लान के बारे में आपको बताते है। दरअसल पैक की वैधता खत्म होने के बाद एयरटेल अपने ग्राहकों को कम कीमत वाले स्मार्ट रीचार्ज की सुविधा देती है। जिसके जरिए आपका एयरटेल अकाउंट ऐक्टिवेट रहेगा। इनकी शुरूआती कीमत 23 रुपये है। Jio Fiber ब्रॉडबैंड प्लान पर मिलेगा 10 प्रतिशत कैशबैक, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

एयरटेल का 23 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज
एयरटेल का 23 रुपये वाला स्मार्ट रीचार्ज करके अपने अपने नंबर को ऐक्टिव रख सकते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। बता दें कि इस प्लान में यूजर्स को किसी प्रकार का लाभ नहीं मिलेगा जैसे- कॉल, मैसेज और डेटा। ये प्लान में ग्राहकों को सिर्फ वैलिडिटी मिलेगी। इसका फायदा सिर्फ इतना है कि आपका नंबर ऐक्टिव रहेगा और इनकमिंग कॉल आती रहेगी।
49 रु का स्मार्ट रिचार्ज पर 38.52 रु का टॉक टाइम
वहीं एयरटेल का 49 रुपये का स्मार्ट रीचार्ज भी 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 38.52 रुपये का टॉक टाइम और 100 एमबी का डेटा मिलेगा। यानी ग्राहक किसी तरह के आपातकाल की स्थिति में कोई फोन या डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
79 रुपये का स्मार्ट रिचार्ज पर मिलेगा 200MB डेटा
इसके अलावा 28 दिनों की वैधता के साथ एयरटेल का 79 रुपये वाला भी रीचार्ज है, जिसमें यूजर्स को 64 रुपये का टॉक टॉइम और 200MB डेटा मिलेगा। जो 23 रुपये और 49 रुपये वाले प्लान से काफी फायदेमंद है।
94 रु वाले स्मार्ट रीचार्ज में मिलेगा 500 एमबी का डेटा
एयरटेल के 94 रुपये वाले स्मार्ट रीचार्ज में ग्राहकों को 500 एमबी का डेटा और 94 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इसके अवाला एयरटेल के 144 रुपये प्लान की वैधता 42 दिनों की है और इसमें ग्राहकों को 144 रुपये का टॉकटाइम और 1 जीबी डेटा हर दिन मिलेगा। एयरटेल के 244 रुपये वाले स्मार्ट रीचार्ज पर ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी और 244 रुपये का फुल टॉकटाइम मिलेगा। इसकी वैधता 84 दिनों की है। बता दें कि इसमें लोकल कॉलिंग पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज लगेगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications