Airtel All In One OTT Pack Plans: भारत की बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (Airtel) ने आज प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया और खास एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। इस पैक में यूजर्स को Netflix, JioCinema, Zee5, SonyLiv जैसे 25 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।
एयरटेल, भारत की पहली ऐसी कंपनी है जो इतना बड़ा ओटीटी एंटरटेनमेंट ऑफर दे रही है। यह पैक सिर्फ ₹279 में मिलेगा और इसकी वैलिडिटी 1 महीने की होगी। वहीं, ₹750 वाले पैक में पॉपुलर ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी ने ₹598 का एक और डेटा पैक भी लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और सभी ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा, जिससे यूजर्स बिना रुकावट के एंटरटेनमेंट का मजा ले सकेंगे। यहां आप सारे प्लान की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।

ये है प्लान की डिटेल्स
279 रुपये के प्लान की जानकारी
एयरटेल ने ₹279 के दो नए रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले ऐप से लिया जा सकता है। इसमें यूजर्स को डायरेक्ट सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसमें Netflix Basic, ZEE5, JioCinema और Airtel Xstream Play Premium का एक्सेस शामिल है। इसकी वैधता 1 महीने की है।
दूसरा प्लान भी ₹279 का है, जिसे Airtel Thanks ऐप से लिया जा सकता है। यह एक कॉन्टेंट ओनली प्लान है, जिसमें 1GB डेटा के साथ वही ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन (Netflix Basic, ZEE5, JioCinema, Airtel Xstream Play Premium) दिया जाता है।
कंपनी के इस प्लान में Netflix सभी डिवाइसेज पर चलेगा। इसके अलावा JioCinema पर लाइव स्पोर्ट्स, मूवीज और हॉटस्टार स्पेशल्स देखे जा सकते हैं। ZEE5 का ओरिजिनल कंटेंट भी इस पैक में मिलेगा।
इस ₹279 वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। इसमें केवल 1GB डेटा दिया जाता है। इसलिए अगर किसी यूजर को कॉल और मैसेज करने की भी जरूरत है, तो उसे इसके साथ कोई दूसरा रिचार्ज भी कराना होगा।
598 रुपये के प्लान की डिटेल
हालांकि, एयरटेल ने इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए ₹598 और ₹1729 के बंडल प्लान्स भी लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, एसएमएस, डेटा और ओटीटी का फुल एक्सेस मिलता है, जिससे यूज़र्स को अलग-अलग रिचार्ज कराने की ज़रूरत नहीं होगी।
एयरटेल का ₹598 वाला बंडल पैक 28 दिनों के लिए आता है। इसमें यूजर्स को मिलता है। इसमें Netflix Basic, ZEE5, JioCinema और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है।
कंपनी ने डेटा की कोई लिमिट नहीं बताई है, यानी अगर आपके एरिया में एयरटेल का 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आपका फोन 5G सपोर्ट करता है, तो आप बिना किसी रोक-टोक के इंटरनेट चला सकते हैं।
1729 रुपये के प्लान डिटेल्स
इसी तरह का ही एक और प्लान ₹1729 में भी उपलब्ध है, जिसमें सभी सुविधाएं वही मिलेंगी, लेकिन इसकी वैलिडिटी 84 दिनों की होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
