टेलिकॉम इंडस्ट्री में काफी समय चल रही हलचल के बाद कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार नए प्लान बाजार में उतार रही हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम इंडस्ट्री में काफी समय चल रही हलचल के बाद कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए लगातार नए प्लान बाजार में उतार रही हैं। अपने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने चार नए इंटरनेशनल प्लान लॉन्च किए हैं। जी हां तो अगर आप इंटरनेशनल ट्रिप ज्यादा करते हैं तो यह खबर आपके ही लिए है। एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए चार नए इंटरनेशनल प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें कंपनी ने ज्यादा फायदा देने की कोशिश की है। एयरटेल और वोडाफोन का धमाका : मात्र 19 रुपये में मिल रही फ्री कॉलिंग और डेटा ये भी पढ़ें
एयरटेल लाया 4 नए इंटरनेशनल प्लान
एयरटेल ने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान को रखते हुए 648 रुपये का प्लान, 755 रुपये का प्लान, 799 रुपये का प्लान और 1199 रुपये वाले चार प्रीपेड प्लान बाजार में उतारे हैं। ग्राहकों को इन प्लान्स में फ्री डाटा तो मिलेगा ही साथ ही टॉकटाइम के भी कई फायदे मिलेंगे। ये सभी प्लान कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। तो आइए जानते हैं एयरटेल के नए इंटरनेशनल प्लान्स और उनके बेनिफिट्स के बारे में।
जानिए किस प्लान में मिलेंगे क्या फायदे
648 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान
एयरटेल के 648 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान की बात करें तो इसमें 100 मिनट वॉयस कॉल, 100 मिनट इनकमिंग कॉल, 100 एसएमएस के साथ 500MB डाटा मिलेगा। इस प्लान को जॉर्डन, नेपाल, कतर, रशिया, फिलिस्तीन, ब्राजील, ईरान, ईराक, सऊदी अरब और जापान के लिए उपलब्ध किया गया है।
755 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान
वहीं एयरटेल के 755 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान में ग्राहकों को सिर्फ इंटरनेट की ही सुविधा मिलेगी। इस प्लान में पांच दिन के लिए 1 जीबी डाटा दिया जा रहा है। यह प्लान नेपाल, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, थाईलैंड, अल्बानिया, भूटान ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध कराया गया है।
799 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान
एयरटेल इसके अलावा 799 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान में ग्राहकों को 100 मिनट लोकल आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल के लिए मिलेंगे। कॉल करने के लिए यह प्लान अच्छा है। यह प्लान कनाडा, हांगकांग, ईरान, इटली, कोरिया, मैक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, थाईलैंड, ब्रिटेन, अल्बानिया, बहामास, अमेरिका और भूटान जैसे देश के लिए उपलब्ध होगा।
1199 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान
वहीं एयरटेल के 1199 रुपये वाले इंटरनेशनल प्लान में कंपनी 1जीबी डाटा और साथ में 100 मिनट आउटगोइंग व इनकमिंग कॉल ऑफर कर रही है। यह प्लान हांगकांग, ईरान, इटली, कोरिया, मैक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, अल्बानिया, बहामास, भूटान, कनाडा, अमेरिका थाईलैंड और ब्रिटेन जैसे देश के लिए उपलब्ध होगा।
एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान आपके लिए बेहद खास
अगर आप भी कम कीमत में ज़्यादा फायदे की तलाश में हैं तो एयरटेल के 149 रुपये वाले प्लान आपके लिए बेहद खास है। एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत में कई बेनिफिट्स लेकर आया है। बात करें कंपनी के 150 रुपये के रेंज वाले प्लान की तो कई ऐसे प्लान है जिसमें फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। लेकिन आज हम आपको 149 रुपये वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे है। इस प्लान के अंदर यूज़र्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकता है। इस प्लान में यूज़र्स को टोटल 2जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें कुल 300 एसएमएस भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसमें कस्टमर्स को फ्री हैलो ट्यून सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इसमें अनलिमिटेड Wynk Music और एयरटेल Xtreme App का बेनिफिट भी दिया जाता है। एयरटेल Xtreme में 370 से ज़्यादा लाइव टीवी चैनल, 10 हज़ार से ज़्यादा फिल्में और टीवी शो शामिल है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications