सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं।

लेकिन लोगों को अक्सर ये जानने का मन करता है कि 500 से कम में एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया (वीआई) में किस टेलिकॉम कंपनी का प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान अच्छा है, जिसमें ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही ओटीटी प्लैटफॉर्म्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। चलिए अपनी खबर के जरिए बताते है कि एयरटेल, जियो और वीआई में किसका प्लान बेस्ट है।
एयरटेल का 3 जबरदस्त प्लान
एयरटेल के 289 रुपये प्लान पर ये फायदा
एयरटेल के इस मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को 28 दिन के लिए हर रोज 1.5 जीबी डेटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस हर रोज की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही यूजर को 28 दिन के लिए जी प्रीमियम की सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। अडिशनल ऑफर के रूप में यूजर को एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक और शॉ एकेडमी का भी सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। इसके साथ एयरटेल कुछ और भी ऑफर करती है।
एयरटेल के 349 रुपये के प्लान
एयरटेल के 349 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को 28 दिन के लिए हर रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और हर रोज 100 एसएमएस के साथ ही 28 दिन के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। साथ ही एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम, विंक म्यूजिक और शॉ एकेडमी का भी सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है।
एयरटेल के 401 रुपये
एयरटेल के 401 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को 28 दिन के लिए 30 जीबी डेटा मिलता है और साथ ही एक साल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है। हालांकि, इस प्लान के साथ कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलता है।
जियो के 500 रु से कम के प्लान
जियो के 401 रुपये
जियो के 401 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को 28 दिन के लिए 90 जीबी डेटा, जियो यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही दूसरे नेटवर्क पर 1000 मिनट्स कॉलिंग और एक साल के लिए डिज़नी + हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिल जाता है।
जियो के 499 रुपये
जियो के 499 रुपये के प्रीपेड प्लान को जियो क्रिकेट प्लान भी कहा जाता है। इस प्लान में यूजर को एक साल के लिए डिज्नी + हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन के साथ ही 56 दिनों के लिए हर रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि, इस प्लान के साथ किसी तरह का कॉलिंग बेनिफिट्स नहीं मिलता है।
वीआई के 500 रु से कम के 2 प्लान
वीआई के 355 रुपये
वीआई के 355 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को एक साल के लिए जी प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल जाता है। साथ ही 28 दिन के लिए 50 जीबी डेटा मिलता है।
वीआई 405 रु प्लान बेनिफिट्स
वोडाफोन आइडिया के 405 रुपये के मंथली प्रीपेड प्लान पर यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही 90 जीबी डेटा, 100 एसएमएस हर रोज और एक साल के लिए जी प्रीमियम और वीआई फिल्में-टीवीका सब्सक्रिप्शन फ्री मिल जाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
