देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर लेकर आती रहती है। एक बार फिर से एयरटेल अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर लेकर आती रहती है। एक बार फिर से एयरटेल अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। एयरटेल यूजर्स के लिए वाकई एक अच्छी खबर है। कंपनी फिर से अपने कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान के साथ 6जीबी तक का डेटा मुफ्त कूपन दे रहा है। एयरटेल के कुछ रिचार्ज प्लान जो 500 रुपये के अंडर आते हैं, वे 2जीबी या 4जीबी तक का मुफ्त डेटा दे रहे हैं।

6जीबी तक डेटा मिलेगा मुफ्त
एयरटेल के फ्री डाटा कूपन पाने के लिए यूजर्स को कुछ खास नहीं करना पड़ेगा और वे 219 रुपये के शुरुआती प्रीपेड रिचार्ज के साथ ही और भी रिचार्ज पर फ्री कुपन पा सकते हैं। यूजर्स के पास मौका होगा कि वह 6जीबी डेटा कूपन तक फ्री पा सकते हैं और इसके लिए उन्हें ये जानना जरूरी है कि एयरटेल के इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उन्हें क्या-क्या करना होगा और किस रिचार्ज पर फ्री कूपन मिलेगा और उसे रिडीम कैसे करना होगा।
इन प्लान में मिल रहा ऑफर
एयरटेल यूजर को बता दूं कि अगर वह 28 दिनों की वैलिडिटी वाला अनलिमिटेड प्लान लेते हैं और वह 219, 249, 279, 289, 298, 349, 398 और 448 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें ऊपर से एक-एक जीबी का दो डेटा कूपन फ्री मिलेगा। वहीं यूजर अगर 56 दिनों की वैलिडिटी वाला 399, 449, 558 और 599 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज करवाते हैं तो उन्हें एक-एक जीबी का 4 कूपन डेटा फ्री मिलेगा, यानी उन्हें 4 जीबी एक्स्ट्रा मिल जाएगा, जिस डेटा का वह जरूरत के वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल यूजर्स को बता दूं कि वह अगर 84 दिनों की वैलिडिटी वाला 598 और 698 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लेते हैं तो उन्हें एक-एक जीबी का 6 डेटा कूपन फ्री मिलेगा।
ग्राहक ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
यूजर्स अगर अपने प्लान के साथ फ्री डेटा कूपन का फायदा लेना चाहतें हैं तो ये केवल एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए उपलब्ध है। इसीलिए रिचार्ज करने से पहले ये ध्यान रखें की आप ऐप के जरिए ही अपने पसंदीदा प्लान को खरीदे। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों के जरीए डाऊनलोड किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यूजर्स को प्रीपेड प्लान खरीदने के बाद एक एसएमएस के जरिए मुफ्त डेटा ऑफर के बारे में सूचित किया जाएगा। उसके बाद मुफ्त डेटा कूपन को Redeem या क्लेम करने के लिए, एयरटेल यूजर्स को एयरटेल थैंक्यू ऐप में "My Coupon" सेक्शन पर जाना होगा. यहां, आप कूपन की वैधता भी देख पाएंगे।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
