नई दिल्ली, जून 8। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल यूजर्स को देश के कई हिस्सों में नेटवर्क में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के यूजर्स ने नेटवर्क में आ रही दिक्कतों की जानकारी देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। कई यूजर्स ने जीरो नेटवर्क की शिकायत की। कई यूजर्स ने कहा कि वे किसी को कॉल नहीं कर पा रहे हैं। कंपनी के अनुसार सेवाएं केवल 15 मिनट के लिए बंद हुईं और बहाल कर दी गई हैं।
सब के सामने नहीं आई दिक्कत
हालांकि इस आउटेज का असर सभी यूजर्स पर नहीं पड़ा। एक यूजर ने कहा कि कलबुर्गी जिले में कोई एयरटेल नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि मैंने सारे बेसिक स्टेप्स ट्राई करे, पर कुछ भी नहीं हुआ। एक अन्य यूजर के अनुसार किसी को कॉल नहीं कर पा रहा हूं।
किन किन शहरों में आएगी दिक्कत
आउटेज-ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडेक्टर ने बताया कि आउटेज रिपोर्ट मुंबई, दिल्ली, जयपुर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और गुवाहाटी सहित अन्य क्षेत्रों से आई है। एयरटेल सेवाओं में समस्याएं 8 जून को शाम 4:27 बजे के आसपास दिखाई देने लगीं। कम से कम 4,400 लोगों ने कोई सिग्नल नहीं होने, मोबाइल इंटरनेट का उपयोग करने में असमर्थता और यहां तक कि लैंडलाइन इंटरनेट की समस्याओं की भी सूचना दी।
मार्च में भी आई थी दिक्कत
गौरतलब है कि एयरटेल के साथ ये आउटेज के संबंध में इस साल का दूसरा बड़ा मुद्दा है, क्योंकि इस साल मार्च में भी यही समस्या सामने आई थी। तब जयपुर, लखनऊ, नागपुर, कोलकाता और गुवाहाटी सहित अन्य शहरों में एयरटेल ब्लैकआउट देखा गया था। इससे पहले मंगलवार को भी एक उपयोगकर्ता ने पुणे में आउटेज की शिकायत की और उस क्षेत्र में इंटरनेट कनेक्शन न होने का दावा किया, जिस पर एयरटेल केयर्स ने जवाब दिया कि आपके क्षेत्र में हमारी सेवा एक अनियोजित आउटेज का एक्सपीरियंस कर रही है। हमारी टीम इस पर काम कर रही है ताकि इसे 11.31 बजे तक बहाल किया जा सके। कृपया उसके बाद अपने राउटर को पुनरारंभ करें। यदि आपको और सहायता की आवश्यकता है तो हमें बताएं।
आज क्या कहा कंपनी ने
आज सामने आए ब्लैकआउट के बारे में कंपनी ने कहा कि वह प्रभावित इलाकों में कनेक्शन बहाल करने के लिए काम कर रही है। कंपनी ने अपने जवाब में लिखा, "चेक किए जाने पर, हमारी ब्रॉडबैंड सेवा आपकी लोकेशन पर आउटेज देख रही है। हमारी तकनीकी टीम इसे जल्द से जल्द हल करने के लिए काम कर रही है। कृपया अपने राउटर को शाम 5:15 बजे के बाद रीस्टार्ट करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
