चार साल में पहली बार एयरटेल ने जियो को पछाड़ा है। जी हां भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों के बढ़ोत्तरी के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली: चार साल में पहली बार एयरटेल ने जियो को पछाड़ा है। जी हां भारती एयरटेल ने मासिक कनेक्शनों के बढ़ोत्तरी के मामले में चार साल में पहली बार रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अनुसार सितंबर में एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या में जियो से अधिक वृद्धि हुई है।

एयरटेल ने 37.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े
रिलायंस जियो 2016 सितंबर में परिचालन शुरू करने के बाद से लगातार मासिक आधार पर मोबाइल ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के मामले में आगे रही थी। याद दिला दें कि जियो ने जब अपना वाणिज्यिक परिचालन शुरू किया था, उस समय 1.59 करोड़ नए ग्राहक बनाए थे। दूसरी ओर आंकड़ों के अनुसार सितंबर, 2020 में भारती एयरटेल ने 37.7 लाख नए कनेक्शन जोड़े हैं।
वोडाफोन के ग्राहकों की संख्या में 46.5 लाख की गिरावट
उसके बाद रिलायंस जियो ने शुद्ध रूप से 14.6 लाख और बीएसएनएल ने 78,454 नए ग्राहक बनाए हैं। वहीं दूसरी ओर समीक्षाधीन महीने में वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में 46.5 लाख की गिरावट आई। एमटीएनएल ने 5,784 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 1,324 कनेक्शन गंवाए।
इस मामले में पहले स्थान पर बनी हुई है जियो
हालांकि इस बाद भी रिलायंस जियो अपनी पकड़ बनाई हुई है। कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या के मामले में रिलायंस जियो 40.41 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। भारती एयरटेल 32.66 करोड़ कनेक्शनों के साथ दूसरे, वोडाफोन आइडिया 29.54 करोड़ कनेक्शनों के साथ तीसरे स्थान पर है। बात करें सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल की तो कनेक्शनों की संख्या 11.88 करोड़ और एमटीएनएल के कनेक्शनों का आंकड़ा 33.3 लाख है।
कुल फोन ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़ी
सितंबर में देश में कुल फोन ग्राहकों की संख्या मामूली बढ़कर 116.86 करोड़ पर पहुंच गई। अगस्त में यह आंकड़ा 116.78 करोड़ का था। इसी तरह कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या सितंबर में बढ़कर 114.85 करोड़ हो गई है। अगस्त, 2020 में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.79 करोड़ थी।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications