इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां भी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने अपने 199 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है।
नई दिल्ली: इन दिनों टेलिकॉम कंपनियां भी एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान पेश कर रही है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए भारती एयरटेल ने अपने 199 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में लगी हुई हैं। कंपनियां ग्राहकों के लिए सस्ते प्लान के साथ अडिशनल बेनिफिट पर फोकस कर रही हैं। नए साल पर एयरटेल के खास तोहफा की बात करें तो एयरटेल ने अपने 199 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में 1जीबी से डेटा बढ़ाकर 1.5जीबी करने की घोषणा कर दी है। इसका मतलब साफ है कि अब ग्राहकों पहले से ज़्यादा डेटा का फायदा मिलेगा।

अनलिमिटेड वॉइस कालिंग की सुविधा
जानकारी के मुताबिक एयरटेल ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना टेलीकॉम सर्कल में कुछ चुनिंदा नंबर्स पर 199 रुपये का रिचार्ज कराने पर हर 1.5जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। 199 रुपये के प्रीपेड वाले प्लान में 28 दिनों के लिए 1.5जीबी डेटा मिल रहा है। इसका मतलब ये हुआ कि 28 दिनों में यूज़र्स 42 जीबी डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलिंग के तौर पर इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग करने के लिए अनलिमिटेड वॉइस कालिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा प्लान में 100 एसएमएस फ्री भेजा जा सकता है। 199 रुपये वाले प्लान में यूज़र्स को कई अडिशनल फायदे भी दिए जा रहे हैं। इसमें ग्राहकों को फ्री हैलो ट्यून्स, विंक म्युज़िक सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान के रिचार्ज पर एयरटेल एक्स्ट्रीम ऐप का सब्स्क्रिप्शन भी मिलता है।
249 वाले प्लान में भी ग्राहकों को मिलेगें कई फायदे
बता दें कि कुछ ऐसी ही सुविधाओं के साथ कंपनी 249 रुपये वाला प्लान भी ऑफर करती है। 249 रुपये वाले प्लान में सारे ऑफर्स 199 रुपये वाले ही हैं। लेकिन इसमें फास्टैग पर 100 रुपये कैशबैक और एक साल के लिए शॉ अकेडमी ऑनलाइन कोर्स अतिरिक्त मिलता है। इस प्लान में भी 28 दिन के लिए रोज 1.5 जीबी डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस दिए जाते हैं।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications