नयी दिल्ली। सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नये-नये ऑफर लेकर आती रहती है। इन ऑफर्स से ग्राहकों को काफी लाभ मिलते हैं। इस बीच एयरटेल एक स्पेशल ऑफर लेकर आई है, जिसमें ग्राहकों को 1 जीबी पर सेकेंड (जीबीपीएस) वाला वाई-फाई राउटर फ्री मिलेगा। जी हां इसके लिए आपको एयरटेल का एक खास प्लान लेना होगा और आपको ये राउटर एक फ्री में दिया जाएगा।
3999 रु वाले प्लान में मिलेगा फ्री राउटर
वे एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर यूजर्स जो 3,999 रु वाला प्लान लें उन्हें फ्री में 1 जीबीपीएस 4x4 वाई-फाई राउटर मिलेगा। अक्सर यूजर्स को घर या ऑफिस में ट्रेडीश्नल राउटर्स के चलते घरों या ऑफिस में गीगाबाइट-फास्ट कनेक्टिविटी एक्सपीरियंस नहीं मिलता। इसी कमी को पूरा करने के लिए एयरटेल उन सभी यूजर्स को राउटर ऑफर कर रही है जो एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 3999 रु वाला प्लान चुनते हैं। 3,999 की योजना। इस ब्रॉडबैंड प्लान में आपको 1 जीबीपीएस की स्पीड मिलेगी। साथ ही आपको एक कॉम्प्लिमेंट्री एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी मिलेगा।
मिलेगा प्लान का पूरा फायदा
फ्री 1 जीबीपीएस वाले राउटर से आप अपने प्लान का भरपूर फायदा उठा सकेंगे, जो आपको 1 जीबीपीएस वाई-फाई इंटरनेट देगा। इससे स्टॉक ट्रेडिंग, ऑफिस, गैमिंग एक्सपीरियंस और एनीमेशन, वर्क फ्रॉम होम या घर से पढ़ाई में बहुत मदद मिलेगी।
जानते हैं बाकी बेनेफिट
एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर वीआईपी प्लान, जिसकी कीमत 3,999 रु प्रति माह है, में आपको अनलिमिटेड इंटरनेट मिलेगा और भी 1 जीबीपीएस स्पीड पर। साथ ही लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। वाई-फाई राउटर के अलावा एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर 3,999 रु वाले प्लान में एक कॉम्प्लिमेंट्री एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स भी मिलता है। आइए जानते हैं इस बॉक्स के बेनेफिट। एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर का 3,999 रु वाला ब्रॉडबैंड प्लान बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई जैसे शहरों में पेश किया जाता है।
क्या है एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स के बेनेफिट
एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम ऐप लाइब्रेरी से 550 टीवी चैनल और ओटीटी कंटेंट का एक्सेस देता है, जिसमें 10000 से अधिक फिल्में, सातों ओटीटी ऐप्स और 5 स्टूडियोज के शॉ शामिल हैं। इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
एयरटेल का खास प्रीपेड प्लान
एयरटेल के 448 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है और ये प्लान आपको 499 रु के एक्स्ट्रा बेनेफिट देगा। इस प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 3 जीबी डेटा और 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। 448 रु वाला प्लान विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। आपको फ्री हेलोट्यून्स और Airtel Xstream Premium बेनेफिट भी मिलेगी, जिसमें मुफ्त 400+ लाइव टीवी चैनल, असीमित फिल्में और टीवी शो देखने को मिलेंगे।
ऐसे होगी 499 रु की बचत
इस प्लान में डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी के एक साल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 399 रु होती है। दूसरी चीज आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस तरह आप 448 रु के रिचार्ज पर 499 रु का फायदा हासिल कर सकते हैं। एयरटेल के 448 रु वाले प्लान में ऑनलाइन कोर्स बेनेफिट भी मिलता है। इसकी वैलिडिटी पूरे 1 साल की होती है। इस प्लान से रिचार्ज करा कर शॉ अकेडमी से अपस्किल कोर्स कर सकते हैं। इसमें आप मैनेजमेंट रिलेटेड, फाइनेंस, वेब डेवलपमेंट और मार्केटिंग जैसी चीजें सीख सकते हैं।
More From GoodReturns

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications