
Airtel Free Data : एयरटेल अपने ग्राहकों को आकर्षित करने और नये ग्राहकों को जोड़ने के लिए अकसर नये नये प्लान लाती रहती है। साथ ही कंपनी तरह तरह के ऑफर भी पेश करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने कई बार फ्री डेटा की पेशकश की है। इसी तरह का ऑफर एयरटेल फिर से लाई है। कंपनी की तरफ से 2 जीबी डेटा फ्री में दिया जा रहा है। आगे जानिए इस ऑफर की डिटेल।
किसे और कैसे मिल रहा फ्री डेटा
भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मुफ्त में दे रही है। बता दें कि एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके रिचार्ज करने वाले ग्राहक 2 जीबी डेटा हासिल कर सकते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप एंड्रॉइड और आईओएस दोनों तरह के फोन्स के लिए उपलब्ध है। एयरटेल थैंक्स एयरटेल इंडिया का इन-हाउस ऐप है। इस ऐप के जरिए ग्राहकों को एयरटेल के सभी तरह के ऑफर की सुविधा मिलती है।
चुनिंदा प्रीपेड प्लान पर फ्री डेटा मिल रहा
चुनिंदा प्रीपेड प्लान को अगर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से रिचार्ज किया जाता है, तो ग्राहकों को 2 जीबी डेटा कूपन मुफ्त में मिलता है। ग्राहक कई अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान के साथ ये डेटा फ्री में हासिल कर सकते हैं। इनमें 265 रुपये, 359 रुपये, 549 रुपये, 699 रुपये, 719 रुपये और 839 रुपये वाले रिचार्ज प्लान शामिल हैं। इन प्लान में किसी को भी यदि एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से रिचार्ज किया जाता है तो 2 जीबी डेटा मुफ्त में मिलेगा।
जानिए प्लान्स की डिटेल
ऊपर बताए गए सभी प्लान के साथ ग्राहकों को 2 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। एयरटेल ने कहा कि 359 रुपये, 549 रुपये, 699 रुपये (अमेजन प्राइम मेंबरशिप), 719 रुपये (डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल), 839 रुपये (डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल) के प्लान पर ग्राहकों को एक महीने के लिए एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक भी मुफ्त में मिलेगा। इसके अलावा फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक, 3 महीने के लिए अपोलो 24/7 सर्कल, एयरटेल हेलोट्यून्स और विंक म्यूजिक का मुफ्त एक्सेस मिलेगा।
डेटा पैक पर भी फ्री एक्स्ट्रा इंटरनेट
58 रुपये, 65 रुपये और 98 रुपये के डेटा पैक पर भी फ्री इंटरनेट दिया जा रहा है। अगर ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप का उपयोग करके रिचार्ज कराते हैं तो मुफ्त में 2 जीबी डेटा कूपन मिलेगा। ध्यान रहे कि आपको अपने प्रीपेड कनेक्शन के लिए रिचार्ज करने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप का ही उपयोग करना होगा। यदि आप रूल्स फॉलो करते हैं, तो आपको 2 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।

एयरटेल का डिजिटल प्लेटफॉर्म
2 जीबी मुफ्त डेटा ऑफर के साथ, एयरटेल असल में यूजर्स के बीच अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को प्रमोट कर रहा है। एयरटेल थैंक्स ऐप में एयरटेल पेमेंट्स बैंक, भारती एयरटेल की बैंकिंग सब्सिडरी कंपनी, सभी नए एयरटेल शॉप, डिस्कवर और हेल्प सेक्शन भी हैं। ग्राहक यहां से एयरटेल की सेवाओं और ऑफर्स के बारे में अनुभव और जानकारी ले सकते हैं। एयरटेल थैंक्स ऐप एयरटेल की सभी सेवाओं के लिए वन स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन है। एयरटेल थैंक्स ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 100+ मिलियन डाउनलोड हैं और इसे प्लेटफॉर्म पर 4.4 रेटिंग मिली है। जबकि ऐप स्टोर पर (एप्पल यूजर्स के लिए) ऐप की रेटिंग 4.2 है।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications