नई दिल्ली, अप्रैल 22। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सहित बाकी टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नये-नये ऑफर वाले प्लान पेश करती रहती हैं। इनमें कंपनियों की तरफ से डेटा पर अधिक ध्यान दिया जाता है। क्योंकि समय के साथ लोगों की डेटा की जरूरत काफी बढ़ गयी है। इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियां अमेजन और जी5 जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त देती हैं। अगर आप ज्यादा डेटा के साथ फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन वाले रिचार्ज की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। यहां हम आपको एयरटेल के ऐसे ही एक जबरदस्त प्लान की जानकारी देंगे।
एयरटेल का 398 रु वाला प्लान
एयरटेल का 398 रु वाला प्लान काफी दमदार है। इस प्लान में आपको फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन के साथ साथ डेली 3 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यानी आपको कुल 84 जीबी डेटा मिलेगा। ये प्लान 30 दिन के फ्री अमेजन प्राइम वीडियो ट्रायल और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ आता है। इस प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। आगे जानिए 398 र वाले प्लान के बाकी बेनेफिट।
अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट
एयरटेल के 398 रु वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा। इसके अलावा विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और शॉ एकेडमी पर 1 साल का फ्री ऑनलाइन कॉर्स भी मिलेगा। एक और फायदा इस प्लान में मिलता है, वो है अपोलो 24x7 का एक्सेस, जिस पर आप डॉक्टर से ऑनलाइन परामर्श कर सकते हैं और ऑनलाइन ही दवाइयां भी खरीद सकते हैं।
एयरटेल का 249 रु वाला प्लान
अगर आपकी डेली डेटा जरूरत कम है तो आपके लिए प्लान बेस्ट रहेगा। इस प्लान में डेली 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। यानी आपको कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी 30 दिन के फ्री अमेजन प्राइम वीडियो ट्रायल और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में आपको रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
जानिए 249 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट
एयरटेल के 249 रु वाले प्लान में भी आपको 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान में विंक म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक, फ्री हेलोट्यून्स और शॉ एकेडमी पर 1 साल का फ्री ऑनलाइन कॉर्स भी मिलेगा। ये प्लान भी अपोलो 24x7 के एक्सेस के साथ आता है। ये सभी बेनेफिट 398 रु वाले हैं। 249 रु और 398 रु वाले प्लान में सिर्फ एक ही फर्क है कि 249 रु वाले प्लान में आपको रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता है, जबकि 398 रु वाले प्लान में 3 जीबी।
एयरटेल का सस्ता प्लान
एयरटेल का सबसे सस्ते डेटा पैक 48 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है। प्लान में कुल 3 जीबी डेटा मिलेगा। डेटा टैरिफ पूरा होने के बाद उपयोगकर्ता प्रति एमबी 50 पैसे के शुल्क पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एयरटेल के दूसरा सबसे सस्ते प्लान है 78 रुपये का। इस प्लान में कुल 5 जीबी डेटा बेनेफिट मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी आपके मौजूदा बेसिक प्लान तक रहेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications