नयी दिल्ली। भारत में 3 ही प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां बची हैं, जिनमें जियो (देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी), एयरटेल और वीआई (जिसे अभी तक वोडाफोन आइडिया के नाम जाना जाता था) शामिल हैं। इन तीनों ही कंपनियों में मुकाबला काफी कड़ा रहता है। एक-दूसरे से आगे निकलने की हौड़ में ये कंपनियां नए-नए ऑफर्स और प्लान पेश करती रहती हैं। अब मुकाबले में आगे निकलने के लिए एयरटेल ने एक खास ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को मुफ्त डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देने का ऐलान किया है। पर ये बेनेफिट सभी को नहीं मिल रहा है। आइए जानते हैं कैसे और किसे मिलेगा फ्री डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन।
ऐसे मिलेगा डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी मुफ्त सब्सक्रिप्शन
एयरटेल के 499 रु या इससे ज्यादा के पोस्टपेड प्लान और 999 रु या इससे अधिक वाले ब्रॉडबैंड पर ही डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी मुफ्त सब्सक्रिप्शन बेनेफिट मिलेगा और भी चुनिंदा ग्राहकों को। ध्यान रहे कि प्लान का लाभ केवल एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए लिया जा सकता है। ऑफर चेक करने के लिए एयरटेल ग्राहकों को इस ऐप पर जाकर चेक करना होगा। दूसरी बात कि इस ऑफर का फायदा सिर्फ एक ही बार लिया जा सकता है।
प्रीपेड प्लान में भी डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी मुफ्त सब्सक्रिप्शन
एयरटेल पहले से ही कुछ प्रीपेड प्लान्स के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दे रही है। आप इस सब्सक्रिप्शन के जरिए लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में और एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल कंटेट देख सकते हैं। आइए जानते हैं एयरटेल के उन प्रीपेड प्लान्स के बारे में जिनमें आपको फ्री में डीज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
401 रु और 448 रु वाले प्लान
एयरटेल का 401 रुपये वाले प्लान में सिर्फ डेटा बेनेफिट मिलता है। इस प्लान में आपको 28 दिनों के लिए 30 जीबी डेटा मिलता है पर डिज्नी+ हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरे 1 साल के लिए मिलेगा, जबकि 448 रुपये के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान में रोज 3 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल और रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में भी आपको डिज्नी+ हॉटस्टार का 1 साल का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
599 रु और 2698 रु वाले प्लान
599 रु वाले प्लान में अनलिमिटेड कॉल, रोज 2 जीबी डेटा और प्रति दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। इस प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार की एक वर्ष का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। एयरटेल के 2698 रु वाले प्लान की वैलिडिटी 1 साल की है। इसमें रोज 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉल, रोज 100 एसएमएस और 1 साल का डिज्नी+ हॉटस्टार का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
एयरटेल के ब्रॉडबैंड प्लान्स
एयरटेल अपने 3 ब्रॉडबैंड प्लान्स में स्ट्रीमिंग (एयरटेल एक्सट्रीम) बेनेफिट भी देती है। 999 रुपये वाले एंटरटेनमेंट ब्रॉडबैंड प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम सहित 200 एमबीपीएस तक हाई स्पीड के साथ अनिलिटेड इंटरनेट और कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। इसके 1499 रुपये वाले में अल्ट्रा-ब्रॉडबैंड प्लान में एयरटेल एक्सस्ट्रीम सहित 300 एमबीपीएस तक की स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट और कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। 3999 रु वाले वीआईपी ब्रॉडबैंड प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम सहित 1 जीबीपीएस तक की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट और अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलती है।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
