दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कोलकाता एवं अन्य टेलिकॉम सर्किल्स के बाद अब केरल में भी 3G सर्विस बंद करने का फैसला किया है।
नई दिल्ली: दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने कोलकाता एवं अन्य टेलिकॉम सर्किल्स के बाद अब केरल में भी 3G सर्विस बंद करने का फैसला किया है। इस राज्य के लोग अब एयरटेल की 3G सर्विस को एक्सेस नहीं कर सकेंगे। हालांकि, इसे यूजर्स को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। वे अब और भी ज्यादा स्पीड के साथ इंटरनेट एक्सेस कर सकेंगे।

यूजर्स को 4जी VoLTE सेवा मुहैया कराने की कोशिश
दरअसल, एयरटेल धीरे-धीरे अपनी 3जी सर्विस को बंद करके नेटवर्क को 4जी सर्विस में अपग्रेड कर रहा है। कंपनी ने 3जी स्पेक्ट्रम को रिफॉर्म करके 4जी नेटवर्क में बदलने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ कंपनी अब सभी टेलिकॉम सर्किल में यूजर्स को 4जी VoLTE सेवा मुहैया कराने की कोशिश कर रहा है, ताकि जियो को चुनौती दे सके।
जानकारी दें कि इस समय रिलायंस जियो एक मात्र ऐसी कंपनी है जो अपने सभी टेलिकॉम सर्किल में 4जी VoLTE सर्विस मुहैया करा रही है। जियो 4जी VoLTE की पहुंच देश के 95 फीसद टेलिकॉम सर्किल में है। ऐसे में अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने में लगी है। साथ ही साथ, स्पेक्ट्रम फ्री होने के कारण वे 5जी सर्विस को भी टेस्ट कर सकेंगे। एयरटेल अपने LTE 900 यानि की 900 MHz बैंड वाले 4जी नेटवर्क को केरल टेलिकॉम सर्किल में डिप्लॉय कर दिया है। वहीं कंपनी इस नेटवर्क को जल्द ही देश के सभी टेलिकॉम सर्किल में डिप्लॉय कर देगी।
कंपनी फिलहाल 3जी नेटवर्क को अपग्रेड कर रही
आपको बता दें कि भारती एयरटेल अपने 2जी नेटवर्क को बंद नहीं कर रहा है। कंपनी फिलहाल अपने 3जी नेटवर्क को अपग्रेड करके 4जी में माइग्रेट कर रही है। एयरटेल यूजर्स को अपने सिम कार्ड को 4जी सिम में अपग्रेड कराना होगा। इसके बाद वे हाई स्पीड इंटरनेट और एचडी वॉयस कॉलिंग का आनंद ले सकेंगे। एयरटेल केरल के अधिकारी ने कहा है कि कंपनी अपने नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है, जिसकी वजह से यूजर्स को बेहतर नेटवर्क और कनेक्टिविटी मिल सकेगी। यूजर्स फास्ट इंटरनेट को एक्सेस कर सकेंगे। इसका लाभ अर्धशहरी और शहरी क्षेत्रों के लोंगो के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा।
More From GoodReturns

एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान्स गायब? ₹349 का नया पैक लेने से पहले ये गलती न करें

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications