अब आप सस्ते में ज्यादा चैनल देख सकेंगे। जी हां डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने यूजर्स के लिए नया अनलिमिडेट धमाका लॉन्ग टर्म पैक लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: अब आप सस्ते में ज्यादा चैनल देख सकेंगे। जी हां डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर एयरटेल डिजिटल टीवी ने अपने यूजर्स के लिए नया अनलिमिडेट धमाका लॉन्ग टर्म पैक लॉन्च किया है। इसमें यूजर्स को एक साल की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इस नए पैक को यूजर कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिए सिलेक्ट कर सकते हैं। एयरटेल डिजिटल टीवी का यह पैक यूडीपी पैक 12M न्यू के नाम से वेबसाइट पर लिस्ट है। इसमें यूजर्स को कई जीईसी (जनरल एंटरटेनमेंट चैनल), मूवीज, हिन्दी न्यूज, म्यूजिक एवं अन्य जीनर्स के चैनल्स ऑफर किए जा रहे हैं।
112 रुपये प्रति महीने में 200 फ्री टू एयर चैनल्स
मिली जानकारी के मुताबिक, एयरटेल डिजिटल टीवी के इन नए अनलिमिटेड धमाका पैक की कीमत 1,349 रुपये है। जबकि 12 महीने की वैलिडिटी वाले इस पैक में यूजर्स को 200 फ्री-टू-एयर चैनल्स दिखाए जाएंगे। अगर, इस प्लान को महीने के हिसाब से बांटा जाए तो आपको 112 रुपये प्रति महीने की दर से खर्च करना पड़ेगा। एनटीओ 2.0 के मुताबिक, आप 112 रुपये प्रति महीने में 200 फ्री टू एयर चैनल्स का लाभ ले सकेंगे। एयरटेल डिजिटल टीवी के इस लॉन्ग टर्म पैक के अलावा और भी कई प्लान्स उपलब्ध हैं। हालांकि, कंपनी के वेबसाइट और ऐप में इस पैक को लिस्ट नहीं किया गया है।
1 मार्च से ही यूजर्स के लिए नया एनटीओ 2.0 लागू
एयरटेल डिजिटल टीवी समेत सभी डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर ने 1 मार्च से ही यूजर्स के लिए नया एनटीओ 2.0 लागू कर दिया है। नए नैशनल टैरिफ ऑर्डर में अब यूजर्स को 130 रुपये प्रति महीने (बिना जीएसटी के) में 200 फ्री टू एयर चैनल्स दिखाए जाएंगे। पिछले साल ट्राई द्वारा रोल आउट किए गए नैशनल टैरिफ ऑर्डर ( एनटीओ 1.0) में यूजर्स को 100 फ्री टू एयर चैनल्स ऑफर किया जाता था।
एयरटेल डिजिटल टीवी के यूजर्स को इस प्लान में केवल एसडी चैनल्स ही ऑफर किए जाएंगे। अगर, यूजर्स एचडी चैनल्स देखना चाहते हैं तो उन्हें A La-carte यानि एक-एक करके चैनल्स का चुनाव करना होगा। इसके अलावा यूजर्स एयरटेल डिजिटल टीवी द्वारा ऑफर किए जाने वाले किसी अन्य पैक को चुन सकते हैं।
टाटा स्काई का भी शानदार ऑफर, मिलेगा 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
दूसरी ओर बता दें कि टाटा स्काई ने 1 मार्च से ही अपने यूजर्स के लिए ट्राई द्वारा सुझाई गई नई टैरिफ पॉलिसी (एनटीओ 2.0) लागू कर दिया है। इस नई टैरिफ पॉलिसी के तहत यूजर्स को अब पहले के मुकाबले दोगुने फ्री-टू-एयर (एफटीए) चैनल्स ऑफर किए जा रहे हैं। साथ ही, यूजर्स को मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए अब कम चार्ज देना पड़ रहा है। टाटा स्काई के अलावा अन्य डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स ने पिछले साल लागू हुए एनटीओ 1.0 के तहत तीन महीने, 6 महीने और एक साल की वैलिडिटी वाले लॉन्ग टर्म चैनल पैक्स पेश किए थे। नए टैरिफ ऑर्डर के लागू होने के बाद टाटा स्काई ने अब अपना नया लॉन्ग टर्म रिचार्ज (एलटीआर) पैक पेश किया है। इन नए पैक्स में यूजर्स को अतिरिक्त वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। देश के चारों प्रमुख डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर्स एयरटेल डिजिटल टीवी, टाटा स्काई, डिश टीवी एंड डिटूएच और सन डायरेक्ट अपने यूजर्स को लॉन्ग टर्म पैक्स के साथ बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हैं। टाटा स्काई अपने नए लॉन्ग टर्म रिचार्ज ऑफर को टाटा स्काई कैशबैक के नाम से लॉन्च किया है। इस नए ऑफर में यूजर्स को 12 महीने के लॉन्ग टर्म रिचार्ज पैक के साथ 30 दिनों की अतिरिक्त फ्री सर्विस ऑफर की जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
