नई दिल्ली, जून 22। एयरटेल ग्राहकों के लिए एक बहुत अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने दो प्लान्स के बेनेफिट बढ़ाए हैं। इनमें एक प्लान की वैलिडिटी और दूसरे प्लान में डेटा लिमिट बढ़ाई गयी है। जिन दो प्लान्स के बेनेफिट में इजाफा किया गया है उनमें 349 रु और 299 रु वाले प्लान शामिल हैं। बता दें कि किए गए बदलावों को एयरटेल ने अपनी वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है।
जानिए प्लान्स की डिटेल
पहले बात करते हैं 299 रु वाले प्लान की। एयरटेल ने अपने इस 299 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में एक अहम बदलाव किया है। यह प्लान अब 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। अभी तक यह प्लान सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता था। आपको बिना किसी डेली लिमिट के इस प्लान में कुल 30 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि देखा जाए तो इस प्लान में एक नुकसान भी है। इस प्लान में पहले 28 दिनों तक रोज 1.5 जीबी डेटा मिलता था। यानी कुल 42 जीबी डेटा। अब इस प्लान में मिलेगा कुल 30 जीबी डेटा।
जानिए 299 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट
एयरटेल के 299 रु वाले प्लान में आपको 30 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। बाकी बेनेफिट की बात करें तो आपको 28 दिनों के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल वर्जन, फ्री हैलोट्यून्स, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, फ्री विंक म्यूजिक, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक और 3 महीनो के लिए अपोलो 24/7 सर्किल का एक्सेस मिलेगा। साथ ही इस प्लान में आपको शॉ अकेडमी में 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स भी मिलेगा।
349 रु वाले प्लान में किया गया बदलाव
349 रुपये के रिचार्ज प्लान में अब प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। पहले इसी प्लान में 2 जीबी डेली डेटा मिलता था। 2.5 जीबी डेली डेटा की पेशकश के अलावा 349 रुपये के रिचार्ज पैक में बाकी बेनेफिट पहले की तरह ही समान रहेंगे। प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल, रोज 100 एसएमएस, 28 दिनों की वैलिडिटी और अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता है।
जानिए 349 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट
349 रु वाले प्लान के बाकी बेनेफिट पर नजर डालें तो आपको फ्री हैलोट्यून्स, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, फ्री विंक म्यूजिक, फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक और 3 महीनो के लिए अपोलो 24/7 सर्किल का एक्सेस मिलेगा। साथ ही इस प्लान में भी आपको शॉ अकेडमी में 1 साल का फ्री ऑनलाइन कोर्स मिलेगा। ये सभी बेनेफिट 299 रु वाले प्लान की ही तरह हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस (https://www.airtel.in/recharge-online?icid=header) पर जा सकते हैं।
एयरटेल का नया प्लान
हाल ही में एयरटेल ने एक नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत 456 रु है, जिसमें ग्राहकों को कुल 50 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट और रोज 100 एसएमएस दिए जाएंगे। यह प्लान 60 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में डेटा पर कोई दैनिक लिमिट नहीं होगी। इसलिए आप एक दिन में जितना चाहें उतना डेटा उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
