नयी दिल्ली। भारती एयरटेल, जो रिलायंस जियो से पहले लंबे समय भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रही है, ने भारत में 5जी टेक्नोलॉजी शुरू करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। देश में अपने 4जी नेटवर्क को मजबूत करने और 5जी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारती एयरटेल ने नोकिया के साथ 1 अरब डॉलर (लगभग 7636 करोड़ रुपये) का बहु-वर्षीय समझौता किया है। इस डील से एयरटेल का नेटवर्क और भी बेहतर होगा। नोकिया एयरटेल नेटवर्क की सबसे बड़ी 4जी वेंडर है। इस डील के तहत नोकिया फ्यूचर में 5जी कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एयरटेल की मदद करेगी, जिसके लिए 2022 सभी 9 सर्किलों में कई स्पेक्ट्रम बैंड्स में 300,000 रेडियो यूनिट्स तैनात की जाएंगी। बता दें कि एयरटेल नोकिया के साथ मिल कर 10 सालों से भी अधिक समय से काम कर रही है। भारत और साउथ एशिया के लिए एयरटेल के एमडी गोपाल विट्ठल का कहना है कि हम अपने नेटवर्क की क्षमता और कवरेज को सुधारने में नोकिया के SRAN उत्पादों का इस्तेमाल करने से काफी खुश हैं, क्योंकि अब हम 5जी युग के लिए तैयार हैं।
क्या है नोकिया का SRAN सॉल्यूशन
नोकिया का SRAN सॉल्यूशन ऑपरेटरों को एक प्लेटफॉर्म से उनके 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को संभालने में मदद करता है। इसके तीन मुख्य फाएदे होते हैं, जिनमें नेटवर्क में उलझन कम होती है, बढ़ती लागत क्षमता और फ्यूचर प्रूफिंग निवेश शामिल है। नोकिया भारत के 9 सर्किलों में SRAN की इकलौती प्रोवाइडर होगी। नोकिया अपने कम विलंब और तेज गति के साथ नेटवर्क की आपूर्ति करती है, जिससे देश भर में 5 जी नेटवर्क लॉन्च होने पर एयरटेल सबसे अच्छा प्लेटफॉर्म हो सकता है।
क्या-क्या इक्विपमेंट होंगे शामिल
इस डील में नोकिया के RAN उपकरण भी शामिल होंगे, जिसमें AirScale Radio Access, AirScale BaseBand और NetAct OSS सॉल्यूशन शामिल हैं, जो एयरटेल को अपने नेटवर्क की निगरानी और प्रबंधन करने में मदद करेंगे। नोकिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी के मुताबिक हमने कई वर्षों तक भारती एयरटेल के साथ मिलकर काम किया है और इस लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए खुशी हो रही है। यह प्रोजेक्ट एयरटेल की मौजूदा नेटवर्क कैपेसिटी को बढ़ाएगी और एयरटेल ग्राहकों को बेस्ट-इन-क्लास कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। साथ ही इस डील से 5जी सेवाओं के लिए नींव भी रखी जाएगी।
भारत दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार
भारत वर्तमान में दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार है, जहां 2025 तक मोबाइल ग्राहकों की संख्या 92 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। जीएसएमए के अनुसार इसमें 8.8 करोड़ ग्राहक 5जी कनेक्शन वाले भी शामिल होंगे। नोकिया के एमबीआईटी इंडेक्स 2020 के अनुसार भारत में डेटा सेवाओं की मांग में भारी वृद्धि हो रही है। अकेले 2019 में डेटा ट्रैफिक में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। नोकिया का एसआरएएन सॉल्यूशन एयरटेल को नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और इसके ग्राहकों को बेहतर क्वालिटी अनुभव सुनिश्चित करके इस बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications