नई दिल्ली, जुलाई 3। एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने नये प्लान लॉन्च किए हैं। पहले बात करते हैं एयरटेल के नये प्लान की। एयरटेल ने घर के लिए पहला ऑल-इन-वन सॉल्यूशन प्लान एयरटेल ब्लैक लॉन्च किया। एयरटेल ब्लैक प्लान के तहत यूजर्स को एक बिल में ही फाइबर, डीटीएच और मोबाइल सर्विसेज मिलेंगी। एयरटेल ने अपनी नयी सुविधा के तहत चार प्लान शुरू किए हैं। ध्यान दें कि ग्राहक अपनी जरूरतों के हिसाब से प्लान को कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
जानिए प्लान्स की डिटेल
एयरटेल ब्लैक के तहत जो 4 प्लान लॉन्च किए गए हैं उनमें सबसे सस्ता प्लान 998 रु का है। इसमें आपको 2 मोबाइल और 1 डीटीएच कनेक्शन मिलेगा। वहीं 1398 रु वाले प्लान में 3 मोबाइल और 1 डीटीएच कनेक्शन मिलेगा। 1598 रु में आपको 2 मोबाइल और 1 फाइबर लाइन मिलेगी। बात करें लिस्ट में सबसे महंगे प्लान की, जिसकी कीमत 2099 रु है तो इसमें 3 मोबाइल, 1 डीटीएच और 1 फाइबर लाइन मिलेगी।
ग्राहकों को मिलेगी सुविधा
एयरटेल का कहना है कि 'एयरटेल ब्लैक' प्रोग्राम सिंगल, यूनिफाइड बिल ऑफर करके अलग-अलग बिल के पेमेंट करने की टेंशन दूर करता है। एयरटेल ब्लैक ग्राहकों को कॉल करने पर 60 सेकंड के भीतर एक केयर रेप्रेजेंटेटिव से जोड़ा जाएगा और उनकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। एयरटेल ब्लैक सर्विस प्राप्त करने के लिए एयरटेल थैंक्स ऐप डाउनलोड करें और एयरटेल ब्लैक प्लान प्राप्त करें या अपनी मौजूदा सर्विसेज को बंडल करके अपना प्लान बनाएं।
इस नंबर पर करें मिस कॉल
आप चाहें तो किसी एयरटेल स्टोर पर जाकर भी प्लान ले सकते हैं। वहां मौजूद टीम आपकी मदद करेगी। आप 8826655555 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। मिस कॉल के बाद एयरटेल का एक्जेक्यूटिव आपसे संपर्क करेगा। आप कोई भी दो या अधिक सेवाएं चुन सकते हैं जैसे फाइबर (प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं, 1 जीबीपीएस तक की स्पीड, असीमित डेटा और लैंडलाइन कनेक्शन), मोबाइल (प्लान 499 रुपये से शुरू होते हैं, असीमित कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 210 जीबी डेटा तक और वो भी रोलओवर के साथ) और डीटीएच (प्लान 153 रुपये से शुरू होते हैं, रिचार्ज पर फ्लैट 465 रुपये की छूट, मुफ्त एचडी बॉक्स और बिना किसी अतिरिक्त कीमत के एक्सस्ट्रीम बॉक्स)।
वीआई का नया प्लान
वीआई ने 267 रुपये का एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। यह वीआई का एक और डेटा बल्क पैक है। यानी ग्राहकों को बिना किसी लिमिट के कुल 25 जीबी डेटा मिलता है। इसका मतलब है कि डेटा की कोई दैनिक सीमा नहीं है और आप एक दिन में जितना चाहें उतना डेटा का उपयोग कर सकते हैं। आगे जानिए 267 रुपये के प्रीपेड प्लान के बाकी बेनेफिट।
30 दिन की वैलिडिटी
वीआई इस प्लान में कुल 25 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट दे रहा है। पैक की वैलिडिटी 30 दिनों की है। प्लान में आपको प्रति दिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। यूजर्स को वीआई मूवीज एंड टीवी ऐप का एक्सेस भी मिलता है। आप इस प्रीपेड प्लान को गूगल पे से खरीदे सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications