नई दिल्ली। कोरोना वायरस के देश में लॉकडाउन है और लोग परेशान हैं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी में गरीब तबका है। इन्हीं लोगों की अब मोबाइल कंपनियों ने भी सुध लेना शुरू कर दिया है। देश की दो बड़ी मोबाइल कंपनियों एयरटेल और बीएसएनएल ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। इन दोनों मोबाइल कंपनियों ने अपने सभी प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों की वेलिडिटी को बढ़ा दिया है। इसी के साथ ही दोनों कंपनियों ने अपने ग्राहकों को मुफ्त का टॉकटाइम भी दिया है।
ट्राई ने मोबाइल कंपनियों से ग्राहकों को राहत देने के लिए कहा था
इस कठिन दौर में टेलीकॉम रेग्युलेटर ट्राई ने मोबाइल कंपनियों से अपने ग्राहकों को राहत देने के लिए कहा था। इसी के बाद मोबाइल कंपनियों ने यह कठम उठाया है। उम्मीद है कि जल्द ही बची मोबाइल कंपनियां भी अपने ग्राहकों जल्द ही राहत का ऐलान करेंगी।
जानिए एयरटेल ने क्या राहत दी
एयरटेल ने अपने करोड़ों प्रीपेड ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। एयरटेल ने अपने प्री पेड ग्राहकों को फ्री में इनकमिंग कॉल सुविधा उपलब्ध कराने के साथ बिना किसी रिचार्ज के 10 रुपये का टॉक टाइम देने की घोषणा की है। एयरटेल की घोषणा के अनुसार उसके ग्राहकों को इनकमिंग कॉल की सुविधा बिना किसी रिचार्ज के 17 अप्रैल मिलेगी। इसके अलावा, लो-इनकम प्रीपेड यूजर्स को फ्री में 10 रुपये का टॉक टाइम भी मिलेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह 10 रुपये बाद में काटा नहीं जाएगा।
एयरटेल की यह सुविधा 48 घंटे में मिल जाएगी
एयरटेल के मुताबिक, उसने 8 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए प्रीपेड पैक की वैलिडिटी को 17 अप्रैल 2020 तक के लिए बढ़ा दी है। कंपनी ने कहा है कि अगर इन ग्राहकों के प्लान की वैलिडिटी खत्म भी हो जाती है, तो भी उन्हें अपने एयरटेल मोबाइल नंबर पर इनकमिंग कॉल्स की सुविधा मिलती रहेगी। इसके अलावा, एयरटेल 8 करोड़ ग्राहकों के प्रीपेड अकाउंट्स में 10 रुपये का एडिशनल टॉक टाइम डालेगा, जिससे वह कॉल कर सकेंगे या एसएमएस भेज सकेंगे। एयरटेल ने कहा है कि यह सारे फायदे अगले 48 घंटे में ग्राहकों को मिल जाएंगे। हालांकि एयरटेल ने मिनिमम रिचार्ज पॉलिसी लागू कर रखी है, जिसके तहत अगर ग्राहक अपना मौजूदा रिचार्ज पैक खत्म होने के 7 दिन बाद नया रिचार्ज नहीं कराता है तो उसकी इनकमिंग कॉल बंद हो जाती है। यही कारण है कि एयरटेल ग्राहकों को 49 और 79 रुपये के मिनिमम रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। लेकिन आगामी 17 अप्रैल 2020 तक बिना किसी रिचार्ज के भी लोगों का फोन चलता रहेगा।
बीएसएनएल का ऑफर
बीएसएनएल ने भी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऐसा ऐलान किया। जहां एयरटेल ने 17 अप्रैल तक बिना किसी बाधा के इनकमिंग सर्विसेज देने की बात कही है, तो बीएसएनएल ने यह सुविधा 20 अप्रैल 2020 तक देने की घोषणा की है। इसके अलावा बीएसएनएल ने भी अपने सभी प्रीपेड यूजर्स को 10 रुपये का टॉक टाइम भी फ्री में देने की घोषणा की है। इस टॉक टाइम का लाभ ग्राहक लोकल से लेकर एसटीडी किसी भी कॉल में कर सकेंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह इस पैसे को बाद में अपने ग्राहकों से वसूलेगी भी नहीं। यानी यह 10 रुपये टॉक टाइम पूरी तरह से फ्री में दिया जा रहा है।
सुचारू सेवा के लिए एयरटेल ने दिया आश्वासन
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। एयरेटल का कहना है कि यह 2 कदम लॉकडाउन के कारण प्रभावित मजदूरों और वर्कर्स को राहत पहुंचाएंगे। इसके अलावा, एयरटेल ने यह भी कन्फर्म किया है कि उनकी नेटवर्क टीम लगातार काम कर रही है, जिससे कनेक्टिविटी में किसी तरह की बाधा न आए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
