नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल ने रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इसके बाद भी ओवरऑल ब्रॉडबैंड यूजर्स की बात करें तो जियो टॉप पर रहा। दूरसंचार कंपनियों ने अगस्त में 37.44 लाख नए मोबाइल
नई दिल्ली: नए ग्राहक जोड़ने के मामले में एयरटेल ने रिलायंस जियो को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन इसके बाद भी ओवरऑल ब्रॉडबैंड यूजर्स की बात करें तो जियो टॉप पर रहा। दूरसंचार कंपनियों ने अगस्त में 37.44 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े हैं। इस तरह देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 114.7 करोड़ हो गई है। बता दें कि इस बात की जानकारी भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों में दी गई है।

एयरटेल ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े
ट्राई की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल फोन ग्राहकों (वायरलेस और वायरलाइन) की संख्या अगस्त में बढ़कर 116.7 करोड़ हो गई, जो जुलाई में 116.4 करोड़ थी। मोबाइल ग्राहकों की संख्या जुलाई के 114.4 करोड़ से 0.33 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 114.7 करोड़ हो गई। अगस्त के अंत तक शहरी क्षेत्रों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 62.4 करोड़ और ग्रामीण इलाकों में 52.2 करोड़ थी। अगस्त में भारती एयरटेल ने सबसे अधिक 28.99 लाख नए ग्राहक जोड़े। उसके कुल कनेक्शनों की संख्या 32.28 करोड़ हो गई है।
जियो की कनेक्शनों की संख्या 40.26 करोड़ पर
रिलायंस जियो के कनेक्शनों की संख्या 18.64 लाख बढ़कर 40.26 करोड़ पर पहुंच गई है। वहीं अगस्त के अंत तक वोडाफोन आइडिया के कनेक्शनों की संख्या 12.28 लाख घटकर 30.01 करोड़ रह गई। सार्वजनिक क्षेत्र की एमटीएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 6,081 की गिरावट आई। वहीं एक और सरकारी कंपनी बीएसएनएल के मोबाइल कनेक्शनों में 2.14 लाख का इजाफा हुआ।
ऐक्टिव यूजर बेस में आई गिरावट
तीनों कंपनियों के ऐक्टिव यूजर बेस में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। जियो के पास इस वक्त 8.78 करोड़ इनऐक्टिव यूजर हैं। वहीं, एयरटेल के इनऐक्टिव यूजर की संख्या 1.01 करोड़ और वोडाफोन के इनऐक्टिव यूजर की संख्या 3.54 करोड़ के आसपास है। इनऐक्टिव यूजर का पता विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) से चलता है। ऐक्टिव यूजर का पता लगाने के लिए यूजर की किसी लोकेशन में मूवमेंट को चेक किया जाता है। यह एक टेंपररी डेटाबेस होता है। यूजर अगर कॉलिंग और एसएमएस सर्विस को यूज कर रहा है, तो इसका मतलब वह वीएलआर में उपलब्ध होगा। यह ऐक्टिव और इनऐक्टिव यूजर की सही जानकारी देता है।
जियो टॉप पर है इस मामले में
ओवरऑल ब्रॉडबैंड (वायर्ड+वायरलेस) यूजर की बात करें तो यह अगस्त में 70.54 करोड़ से बढ़कर 71.61 करोड़ हो गया। इसमें 56.40 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ जियो टॉप पर रहा। दूसरे नंबर पर 22.20 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ एयरटेल और 16.74 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ वोडाफोन-आइडिया तीसरे नंबर पर रहा।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
