नई दिल्ली, मार्च 9। भारती एयरटेल देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के 34 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी की अपनी डीटीएच सर्विस भी है। अपने ग्राहकों के लिए यह नये नये ऑफर लाती रहती है। इसी कड़ी में अब एयरटेल एक नया प्रोडक्ट लेकर आई है। ये है क्रेडिट कार्ड। एयरटेल ने एक्सिस बैंक के साथ मिल कर एक नया क्रेडिट कार्ड पेश किया है। इसके लिए कंपनी ने एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। बता दें कि कार्ड को एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड नाम दिया गया है। इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा है रिचार्ज पर 25 फीसदी कैशबैक। आगे जानिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल।
मिलेंगे कई ऑफर
एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से ग्राहकों को कैशबैक, स्पेशल छूट, डिजिटल वाउचर और कॉम्प्लिमेंट्री सर्विसेज जैसे लाभ मिलेंगे। एयरटेल एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स कार्ड से खर्च करने पर कई तरह के रिवार्ड प्राप्त कर सकते हैं। इनमें एयरटेल मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज, एयरटेल ब्लैक और एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर पेमेंट पर 25 फीसदी कैशबैक शामिल है।
ये भी हैं फायदे
वहीं यूजर्स को एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए बिजली / गैस / पानी के बिल की पेमेंट करने पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। इसी तरह बिगबास्केट, स्विग्गी और जोमैटो जैसे मर्चेंट्स के लिए खर्च करने पर आपको 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा। बाकी किसी तरह के खर्च पर आपको 1 फीसदी कैशबैक मिलेगा। हालांकि ध्यान रहे कि आपको कार्ड के लिए 500 रुपये की जॉइनिंग फीस देनी होगी।
अमेज़न ई-वाउचर
कंपनी के बयान के अनुसार यूजर्स को कार्ड जारी किए जाने के 30 दिनों के भीतर कार्ड एक्टिवेशन पर 500 रुपये का अमेज़न ई-वाउचर भी दिया जाएगा। ये एक एक्स्ट्रा बेनेफिट है। यूजर्स को प्री-अप्रूव्ड इंस्टेंट लोन, बाय नाउ पे लेटर की पेशकश भी की जाएगी। इस समय भारत में कई कंपनियां डिजिटल पेमेंट में तेजी लाने के प्रयास कर रही हैं।
एक्सिस बैंक को फायदा
इसके अलावा इस साझेदारी का विस्तार करने के लिए एक्सिस बैंक भारती एयरटेल की डिजिटल सेवाओं जैसे एयरटेल आईक्यू का लाभ उठाएगा, जो वीडियो, स्ट्रीमिंग, वॉयस, वर्चुअल कॉन्टैक्ट सेंटर सॉल्यूशंस और कॉल मास्किंग सेवाओं या डिजिटल क्षमताओं को बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं दोनों कंपनियां भविष्य में डेटा सेंटर और क्लाउड सेवाओं में भी सहयोग करेंगी। यह भारती एयरटेल और एक्सिस बैंक दोनों के लिए एक सार्थक साझेदारी साबित होनी चाहिए क्योंकि इस कदम से दोनों कंपनियों को अपने ग्राहक आधार का विस्तार करने को मिलेगा।
एयरटेल बनी पहली कंपनी
इसके साथ ही भारती एयरटेल पहली टेलीकॉम ऑपरेटर है जो अपने ग्राहकों को को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड की पेशकश कर रही है। पर वे लोग जो एयरटेल के ग्राहक नहीं हैं, उन्हें कंपनी से यह कार्ड प्राप्त नहीं होगा। बता दें कि क्रेडिट कार्ड आज के समय में पेमेंट का एक बहुत ही अहम और कॉमन माध्यम है। यह कार्डधारकों को उनकी खरीदारी की पेमेंट के लिए बाद में भुगतान करने की सुविधा देता है। क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को अपना क्रेडिट स्कोर बनाने में भी मदद करते हैं। इससे लोगों लोन प्राप्त करने में मदद मिलती है। इतना महत्वपूर्ण होने के कारण, ग्राहकों को बार-बार अपने क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट को चेक करना चाहिए।
More From GoodReturns

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications