नई दिल्ली, जनवरी 9। कोरोना महामारी एक बार फिर से बढ़ रही है। देश में डेली मामलों की संख्या 1 लाख से अधिक पहुंच गयी है। ऐसे में फिर से घर से काम करने का सिलसिला बढ़ने लगा है। प्रोफेशनल्स ऑफिस और स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास घर से ही ले रहे हैं। इससे होता है ये है कि डेटा की मांग काफी बढ़ जाती है। अब चाहिए आपको और आपके परिवार को सभी को डेटा। यानी सभी के मोबाइल में इंटरनेट होना चाहिए। मगर ये बहुत खर्चे वाला काम है। वैसे भी तीनों टेलीकॉम कंपनियां (एयरटेल, वीआई यानी वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो) प्रीपेड प्लान महंगे कर चुकी हैं। ऐसे में आपको पोस्टपेड प्लान का सहारा लेना चाहिए। एयरटेल के फैमिली प्लान काफी शानदार हैं। हम यहां आपको इसके 4 फैमिली प्लान की जानकारी देंगे, जिससे एक ही प्लान से 9 लोगों तक के कनेक्शन चल सकते हैं।
399 रु वाला प्लान
लिस्ट में पहला प्लान इन्फिनिटी फैमिली प्लान है, जिसकी कीमत 399 रु है। एयरटेल के 399 रुपये वाले मासिक प्लान में अनलिमिटेड कॉल और 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 40 जीबी डेटा (मासिक) मिलता है। अनलिमिटेड कॉल में आपको लोकल, एसटीडी और रोमिंग सभी का फायदा मिलेगा। आपको रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। ये प्लान के सिर्फ 1 रेगुलर सिम के साथ आता है। इसमें कुछ एयरटेल थैंक्स रिवॉर्ड भी मिलते हैं।
499 रु वाला प्लान
इस लिस्ट में अगला प्लान है 499 रु का। ये एक इन्फिनिटी फैमिली प्लान है जो 499 रु की कीमत पर उपलब्ध है। 499 रुपये में एयरटेल आपको लोकल, एसटीडी और रोमिंग सहित अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट देगी। साथ ही 200 जीबी तक रोलओवर के साथ आपको हर महीने 75 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में 1 रेगुलर सिम के साथ-साथ डेली 100 एसएमएस मिलेंगे। प्लेटिनम पैक होने के चलते आपको एयरटेल थैंक्स प्लेटिनम रिवार्ड मिलेंगे, जिनमें 1 साल के लिए फ्री अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन, डिज़नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्स-स्ट्रीम ऐप प्रीमियम और विंक प्रीमियम मिलेगा।
ये है तीसरा प्लान
लिस्ट में तीसरा फैमिली इन्फिनिटी प्लान 999 रु का है। आपको इस प्लान में 200 जीबी तक रोलओवर के साथ 150 जीबी मासिक डेटा मिलेगा। साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस डेली दिए जाएंगे। इस प्लान में आपको परिवार के सदस्यों के लिए 1 रेगुलर सिम और 2 मुफ्त ऐड-ऑन रेगुलर वॉयस कनेक्शन मिलते हैं। बाकी बेनेफिट 499 रु वाले प्लान की तरह ही हैं।
1599 रु वाला प्लान
सबसे महंगा फैमिली इन्फिनिटी प्लान 1599 रु का है। इसमें अनलिमिटेड कॉल और डेली 100 एसएमएस के अलावा 200 जीबी तक रोलओवर के साथ हर महीने 500 जीबी डेटा मिलेगा। यह प्लान 200 आईएसडी मिनट भी ऑफर करता है। साथ ही आपको आईआर पैक पर 10% की छूट भी मिलेगी। आपको 1 रेगुलर सिम के साथ परिवार के सदस्यों के लिए 1 फ्री ऐड-ऑन रेगुलर वॉयस कनेक्शन मिलेगा। बाकी बेनेफिट 499 रु वाले प्लान की ही तरह हैं।
ऐसे जोड़ें 9 कनेक्शन
आप परिवार के लिए सिंगल बिल और सिंगल प्लान चुनें तो बिलिंग पर हर महीने लगभग 25 फीसदी की बचत कर पाएंगे। पसंदीदा प्लान चुनने पर सिम आपके घर पहुंचाई जाएगी। यदि आप अधिक दिए गए डेटा से अधिक इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो 2 पैसा प्रति एमबी का चार्ज लगेगा। सबसे जरूरी बात कि आप अनलिमिटेड कॉल, 30 जीबी डेटा और रोज 100 एसएमएल के लिए 299 रुपये में अपने प्लान में नये कनेक्शन जोड़ सकते हैं। ये कनेक्शन मिलने वाले फ्री ऐड-ऑन के बाद 999 रुपये और 1,599 रुपये वाले प्लान में उपलब्ध हैं। इस तरह आप अधिकतम 9 ऐड-ऑन नंबर शामिल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
