Airport Lounge Access Debit Cards List: हम अक्सर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के कई विज्ञापन देखते हैं, जो हवाई यात्रियों के लिए कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस जैसे ऑफ़र के साथ क्रेडिट कार्ड का प्रचार करते हैं। हालांकि, यह सुविधा केवल क्रेडिट कार्ड तक ही सीमित नहीं है, कुछ डेबिट कार्ड भी यह लाभ प्रदान करते हैं।

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस डेबिट कार्ड हवाई यात्रियों को रिवॉर्ड पॉइंट, कैशबैक और मूवी टिकट पर छूट जैसे अतिरिक्त ऑफर्स भी देते हैं। कार्ड के प्रकार के आधार पर, हवाई यात्री घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों लाउंज में कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस का आनंद आप उठा सकते हैं। चलिए इन डेबिट कार्ड के बारे में आपको बताते हैं।
1. एचडीएफसी मिलेनिया डेबिट कार्ड (HDFC Millennia Debit Card)
एनुअल फीस: 500 रुपये (प्लस टैक्स )
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
यह कार्ड ग्राहकों को एक वर्ष में 4 बार फ्री घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस करने का ऑफर देता है। इसमें हर साल 4,800 रुपये कैशबैक पाने का मौका मिलता है। इसमें ग्राहकों को सभी ऑनलाइन लेनदेन पर 2.5% कैशबैक अंक मिलते हैं। साथ ही उपयोगकर्ताओं को ऑफ़लाइन लेनदेन पर 1% कैशबैक अंक भी दिए गए और 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर।
2. इंटरमाइल्स एचडीएफसी सिग्नेचर डेबिट कार्ड (InterMiles HDFC Signature Debit Card)
एनुअल फीस: 750 रुपये (टैक्स के साथ)
जॉइनिंग फीस: फ्री
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
ग्राहकों को हर तिमाही में 2 कॉम्प्लीमेंट्री लाउंज एक्सेस फ्री दिए जाते हैं। ग्राहक कार्ड जारी होने के 90 दिनों के भीतर 500 इंटरमाइल्स पॉइंट का बोनस कमा सकते हैं। कार्डधारक इंटरमाइल्स की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फ्लाइट बुक कर सकते हैं और फ्लाइट टिकट पर 7.5% (अधिकतम छूट 250 रुपये) तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक interbook.intermiles.com के माध्यम से होटल के कमरे बुक करने पर 10% (अधिकतम 500 रुपये) तक की छूट पा सकते हैं।
3. एचडीएफसी ईजीशॉप प्लैटिनम डेबिट कार्ड (HDFC EasyShop Platinum Debit Card)
एनुअल फीस: 750 रुपये (टैक्स के साथ)
जॉइनिंग फीस: फ्री
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
इस कार्ड के ग्राहकों को हर तिमाही में भारत के हवाई अड्डों पर लाउंज में 2 बार फ्री प्रवेश मिलता है। इस कार्ड पर, डेली घरेलू खरीद सीमा 5 लाख रुपये है। वहीं, डेली घरेलू एटीएम निकासी की सीमा 1 लाख रुपये है। इसके अलावा टेलीकॉम और यूटिलिटी पर हर 100 रुपये खर्च करने वाले ग्राहकों को एक कैशबैक पॉइंट मिलता है।
4. एक्सिस प्रायोरिटी डेबिट कार्ड (Axis Priority Debit Card)
एनुअल फीस: 750 रुपये (टैक्स के साथ)
जॉइनिंग फीस: फ्री
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
भारत के चुनिंदा हवाई अड्डों पर निःशुल्क लाउंज एक्सेस। साथ ही, ग्राहक मूवी टिकट पर 25% छूट पा सकते हैं और यह कार्ड बैंक के पार्टनर रेस्तरां में भोजन करने पर 20% छूट भी प्रदान करता है।
5. आईसीआईसीआई कोरल प्लस डेबिट कार्ड (ICICI Coral Plus Debit Card)
एनुअल फीस: 2,988 रुपये (टैक्स के साथ)
जॉइनिंग फीस : 599 रुपये + कर
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
पिछली तिमाही में कार्ड पर न्यूनतम 3,000 रुपये खर्च करने पर प्रति तिमाही अधिकतम 2 कॉम्पलीमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस।
6. एसबीआई प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड (SBI Platinum International Debit Card)
एनुअल फीस: 250 रुपये (प्लस टैक्स)
ये हैं इस कार्ड के फीचर्स -
चुनिंदा हवाई अड्डों पर फ्री लाउंज एक्सेस। साथ ही डेबिट कार्ड का उपयोग करके पहली 3 खरीदारी पर 200 बोनस पॉइंट मिलते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications