नयी दिल्ली। सरकार ने कर्ज से दबी एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दे दी है। जल्दी ही सरकार एयर इंडिया में विनिवेश करेगी। इसके लिए जनवरी में ही एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट या ईओआई जारी किये जायेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज हुई ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स या जीओएम की बैठक में ईओआई के साथ-साथ एयर इंडिया के निजीकरण के लिए शेयर खरीद समझौता करने की मंजूरी दे दी। बोली लगाने वालों के लिए ईओआई और शेयर खरीद समझौता जनवरी में ही जारी किया जाएगा। पिछले साल एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एआईएसएएम) ने एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस में सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी सहित एयर इंडिया की इसके जॉइंट वेंचर एआईएसएटीएस में हिस्सेदारी बेचने के लिए प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी थी। सितंबर 2019 में जीओएम की आखरी बैठक हुई थी।

एयर इंडिया पर हजारों करोड़ का कर्ज
एयर इंडिया पर कुल कर्ज करीब 80000 करोड़ रुपये का है। वहीं 2018-19 में इसे 8556 करोड़ रुपये का भारी घाटा हुआ था। एयर इंडिया को अधिक लागत और विदेशी मुद्रा में नुकसान से काफी घाटा हुआ। कंपनी के लिए तेल कंपनियों को भुगतान तक करना मुश्किल हो गया, जिसके चलते इन कंपनियों ने एयर इंडिया को ईंधन की आपूर्ति तक रोकने की बात कही थी। इन्हीं कारणों से सरकार को एयर इंडिया की बिक्री का फैसला लेना पड़ा। आज हुई जीओएम की बैठक में बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।
बंद करने की आ गयी नौबत
हाल ही में एक अधिकारी ने कहा था कि अगर जून तक एयर इंडिया को कोई खरीदार न मिला तो इसे बंद करना पड़ जायेगा। बिना फंड मिले एयर इंडिया की 12 ग्राउंडेड नैरो बॉडी विमानों का संचालन भी फिर से शुरू करना मुश्किल होगा। सरकार ने भी इसके निजीकरण की योजना के बीच कोई नयी पूँजी लगाने से हाथ खींच लिये थे और कर्ज में डूबी एयरलाइन को इसके हाल पर छोड़ दिया। अधिकारी ने कहा था कि हम जैसे-तैसे इस समय एयरलाइन को चलाये हुए हैं और जून तक इस स्थिति को बनाए रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें - एयर इंडिया पर लटकी तलवार, खरीदार न मिलने पर हो जायेगी बंद
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
