Air India Salary Hike And Bonus: टाटा समूह की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी करने वाला है।
कंपनी के सिर्फ यही नहीं, एम्प्लॉइज को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर बोनस भी दिया जाएगा। यह बढ़ोतरी का निर्णय एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा।

आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रदर्शन के आधार पर कर्मचारियों को बोनस भी दिया जा रहा है। टाटा ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के बाद Air India के कर्मचारियों का यह पहला अप्रैजल है।
सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी
पीटीआई के अनुसार, एयर इंडिया सीनियर कमांडर, फर्स्ट ऑफिसर्स की सैलरी में हर महीने 5 हजार रुपये से लेकर 15000 रुपये तक का इजाफा करेगा।
एयर इंडिया के सीएचआरओ रवींद्र कुमार जीपी ने यह जानकारी दी है कि सैलरी में वृद्धि 1 अप्रैल, 2024 से लागू मानी जाएगी।
इसके साथ ही एयरलाइन ने कंपनी और पर्सनल परफॉरमेंस के आधार पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए परफॉरमेंस बोनस भी देगी।
मूल्यांकन के आधार पर दिया जाएगा बोनस
उन्होंने बताया कि एयर इंडिया अगले पांच साल में खुद को पुनर्जीवित करने की प्रक्रिया में है, जिसे देखते हुए कर्मचारियों के हितों को देखते हुए प्रतिभा को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी वेतन वृद्धि दे रही है।
आपको बता दें कि एयर इंडिया ने ग्राउंड स्टाफ, केबिन क्रू और पायलटों के अलावा जो कर्मचारी 31 दिसंबर, 2023 से पहले कंपनी में शामिल हुए हैं उन सभी के लिए मूल्यांकन शुरू कर दिया है।
वार्षिक प्रदर्शन बोनस को अलग प्रोसेस से दिया जाएगा। रेटिंग 3 जो भी कर्मचारी पूरा करता है उन जूनियर प्रथम अधिकारियों को 42,000 रुपये मिलेंगे।
वहीं, रेटिंग वाले प्रथम अधिकारियों या कैप्टन को 60,000 रुपये मिलेंगे और जबकि कमांडर को 3 रेटिंग पूरा करने पर 1.32 लाख रुपये और वरिष्ठ कमांडर को रेटिंग 3 हासिल करने पर 1.8 लाख रुपये के बोनस दिए जाएंगे।
आपको बता दें कि एयर इंडिया ने यह भी जानकारी दी है कि जिन पायलटों ने अप्रैल 2023 से मार्च 2024 तक कमांड अपग्रेड और कन्वर्जन ट्रेनिंग ली थी और जिनकी ट्रेनिंग में जस्टिफिएबल ऑर्गेनाइजेशनल रीजन से देरी हुई थी।
उन्हें 40 घंटे की फ्लाइंग की गारंटी से परे ट्रेनिंग में बिताए गए समय के लिए अतिरिक्त मुआवजा दिया जाएगा। इन पायलटों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा और पेआउट जून के फ्लाइंग अलाउंस के साथ किया जाएगा।
एयर इंडिया से जुड़े हुए हैं इतने कर्मचारी
इस एयरलाइन से करीब 18000 कर्मचारी जुड़े हुए हैं। इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि एयर इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी कैंपबेल विल्सन ने 13 मई को यह सूचित किया था कि विस्तारा के करीब 7 हजार कर्मचारियों का इंटिग्रेशन अगले महीने से शुरू हो जाएगा। एयर इंडिया में इसके मर्जर को दिसंबर 2024 तक पूरा करने का भी लक्ष्य रखा है।
आपको बता दें कि हाल ही में एमिरेट्स ग्रुप की एमिरेट्स एयरलाइन ने कर्मचारियों के लिए 20 हफ्ते की सैलरी ( 5 महीने की सैलरी) का बोनस देने का ऐलान किया था।
एमिरेट्स एयरलाइन को 5.1 बिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ है। अब लगातार दूसरे साल कंपनी को रेकॉर्ड मुनाफा हुआ है। जिसके चलते एमिरेट्स ने अपने कर्मचारियों को 20 हफते की सैलरी और बोनस देने का फैसला लिया था।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!



Click it and Unblock the Notifications